Fact Check: क्या मच्छर भी इंसानों में फैला रहे कोरोना वायरस?
नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है, जहां अब तक 2.40 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। ये वायरस 8 महीने पहले ही सामने आया था, जिस वजह से इस पर अभी भी शोध जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी तमाम भ्रामक बातें कोरोना को लेकर कहीं जा रही हैं। जिसमें मच्छरों से भी कोरोना वायरस फैलने की बात कही गयी हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का मत इस पर एकदम अलग है।

यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये बताने के लिए कोई ठोस डेटा नहीं है कि कोरोना वायरस मच्छरों द्वारा फैलता है। मुख्य रूप से कोविड-19 व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ड्रापलेस्ट्स से फैलता है, जब वो बात करते हैं, खांसते या छींकते हैं। WHO का भी यही मानना है कि कोरोना वायरस मच्छरों के काटने से नहीं फैलता है।
यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल के शोधकर्ताओं ने कहा कि मच्छर कुछ बीमारियों को फैला सकते हैं, जैसे मलेरिया, लेकिन कोरोना वायरस उनमें से नहीं है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इसकी सटीक जांच के लिए कोरोना वायरस को मच्छरों के अंदर पहुंचाना होगा। इसके बाद इसे लोगों को काटने के लिए छोड़ना होगा। तब जाकर इसके बेहतर परिणाण मिलेंगे। अब तक शोधकर्ताओं ने तीन प्रजातियों के मच्छरों को इंफेक्ट किया है। इसके बावजूद मच्छरों से कोरोना फैलने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

Fact Check
दावा
मच्छर से फैल रहा कोरोना वायरस
नतीजा
WHO और वैज्ञानिकों ने इस दावे को खारिज किया












Click it and Unblock the Notifications