मॉडल और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की हत्या पार्टनर अब्दुल ने की? पुलिस ने शुरू की जांच

Himanshi Khurana Murder: एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना की हत्या उनके पार्टनर अब्दुल गफूरी ने कनाडा के टोरंटो में की है। इसके बाद हिमांशी खुराना के फैंस चौंक गए है। ऐसी खबर X (पहले ट्वीटर) में तेजी से वायरल हो रही है। इसपर पूरा इंटरनेट भी दो धड़ों में बट गया है। कुछ लोगों का कहना है कि जिस हिमांशी की हत्या हुई है वो कोई दूसरी है। उसका एक्ट्रेस से कोई लेना नहीं है। वहीं कुछ लोग शोक भी मना रहे हैं। लेकिन सच क्या है? हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

Himanshi Khurana murder

दरअसल X (पहले ट्वीटर) की वायरल पोस्ट में लिखा है, पंजाब के कारतपुर की की हिमांशी खुराना एक पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री व माडल सेक्युलर हिन्दू लड़की..... सेक्युलर देश कनाडा में रहती थीं। भारत इसको इस्लामिक फोबिया से ग्रस्त दिखता था। कनाडा पहुंच इन्होने ट्वीट किया था "अंततः नफरत, हिंदू-मुस्लिम और "लव जेहाद की बकवाश" से मुक्त हो गई" पहले आसिम रियाज के साथ संबंध रखने और फिर उसको छोडकर मुक्त कनाडा की हवा में उन्हें एक धर्मनिरपेक्ष नारीवादी "अब्दुल गफूरी" भी मिल गया...दोनो Living मे रहने लगे। पिछले सप्ताह उसके अब्दुल द्वारा उसकी हत्या करने से पहले वह सेक्युलर सपने को जी रही थी कि लव जेहाद एक झूंठ एक प्रोपगेंडा है अब वो खुद सैंकड़ों लब जेहादी की अग्नि की भेंट चढ़ गई..... नो सिंपथी।

इस पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है। इस पोस्ट के नीचे ही कई लोगों ने इसकी फेक खबर की सच्चाई बताई है। असल बात ये है कि जिस हिमांशी की हत्या कनाडा में हुई है वो दूसरी भारतीय नागरिक थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार हिमांशी का कत्ल उनके पार्टनर अब्दुल गफूर ने किया है। टोरंटो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह मामला पार्टनर के द्वारा हिंसा का मामला लग रहा है। टोरंटो में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, टोरंटो में भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या से हम बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास पिछले कुछ दिनों से इस मामले से लगातार जुड़ा हुआ है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

बता दें, मॉडल और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना स्वस्थ हैं और वो इस घटना का शिकार नहीं हुई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बीते ही दिन मेकअप करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+