Fact Check: 24 घंटे में एमटीएनएल केवायसी खत्म होने का दावा करने वाले मैसेज की सच्चाई
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले देश में लगातार सामने आ रहे है। अक्सर ऐसे मामलों में मैसेज भेजकर कुछ जानकारी मांगी जाती है। हाल ही में एक मैसेज एमटीएनएल यूजर्स को भेजा जा रहा है। इसमें लिखा गया है कि केवायसी 24 घंटे के भीतर खत्म हो जाएगी, ऐसे में इसे तुरंत वेरिफिकेश करा लें। आपको बता दें कि इस तरह का दावा करने वाला यह संदेश फर्जी है।

क्या कहा गया है मैसेज में?
सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में लिखा है, 'डियर एमटीएनएल यूजर आपकी एमटीएनएल केवायसी एक्सपायर हो रही है। वेरिफिकेशन के लिए तुरंत कॉल करें, नहीं तो 24 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस पर पीआईबी फैक्ट चैक की ओर से कहा गया है कि ये मैसेज फर्जी है। एमटीएनएल कभी वेरिफिकेशन के लिए एसएमएस/कॉल/व्हाट्सएप नहीं करेगा। ऐसा किसी मैसेज या मेल का जवाब ना दें, ये फ्रॉड है।
एमटीएनएल ने भी दिया है बयान
एमटीएनएल ने भी हाल ही में साइबर धोखाधड़ी के मद्देनजर ग्राहकों के लिए केवायसी विवरण के टेली सत्यापन के लिए एसएमएस/कॉल/व्हाट्सएप के खिलाफ चेतावनी जारी की है। एमटीएनएल ने अपने बयान में कहा है- कॉल/एसएमएस/व्हाट्सएप कॉल आदि से मोबाइल ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं में तेजी आई है। केवाईसी अपडेशन आदि के बहाने, वे ग्राहकों को धोखाधड़ी वाले ऐप इंस्टॉल करने के लिए बहकाकर गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। केवाईसी विवरण के टेली सत्यापन के लिए कभी भी एसएमएस/कॉल/व्हाट्सएप नहीं करेगा। हम से अपने ग्राहकों से किसी भी वित्तीय नुकसान से बचने के लिए धोखेबाजों द्वारा सुझाए गए ऐप्स को डाउनलोड ना करने का आग्रह करते हैं। अगर किसी ग्राहक को इन घटनाओं के कारण कुछ वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ता है, तो एमटीएनएल ने अपने ग्राहकों को तुरंत अपने क्षेत्र के नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना देने के लिए कहा है।

Fact Check
दावा
एमटीएनएल केवायसी एक्यपायर होने का किया जा रहा दावा
नतीजा
दावा फर्जी, एमटीएनएल ने नहीं भेजा ऐसा कोई मैसेज












Click it and Unblock the Notifications