Fact Check: ममता बनर्जी ने स्कूटी चलाना सीखने के लिए करवा दिया रोड जाम? जानिए Viral Video की सच्चाई

नई दिल्ली, 10 जुलाई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का स्कूटर चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम ममता बनर्जी भारी पुलिस फोर्स के बीच टू व्हीलर चलाती दिख रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल किया गया है कि उन्होंने स्कूटर चलाना सीखने के लिए सड़कों पर बैरिकेडिंग लगा दी। आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई जानिए...

Mamata Banerjee Scooter

सोशल मीडिया का यूज आज के दौर में लोग सच्चाई से ज्यादा झूठ परोसने के लिए कर रहे हैं। किसी भी फोटो को एडिट कर या फिर किसी भी वीडियो के बारे में भ्रामक जानकारी देकर उस इंटरनेट पर वायरल कर दिया जाता है। साथ ही यूजर भी उस पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं।

अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने स्कूटी सीखने की कोशिश के दौरान सैकड़ों पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल किया और सड़कों को जाम कर दिया।

Mamata Banerjee fact check

सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से झूठा है। ममता बनर्जी का यह वीडियो फरवरी 2021 का है, जब पश्चिम बंगाल के सीएम ने पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार होकर एक रैली निकाली थी। विरोध के दौरान कालीघाट से सचिवालय तक की यात्रा के दौरान बनर्जी वाहन से लगभग गिर भी गईं थी।

ऐसे में साफ होता है कि सोशल मीडिया पर सीएम ममता बनर्जी के स्कूटर चलाना सीखने के दावे के साथ पोस्ट की गई वीडियो पूरी तरह से फेक हैं।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि स्कूटी चलाना सीखने के लिए ममता बनर्जी ने रोड जाम करवा दिया।

नतीजा

वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक है। ममता बनर्जी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में रैली निकाली थी।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+