Fact-Check: क्या सच में ऑस्ट्रेलिया ने बेईमानी से जीता है वर्ल्ड कप?
World Cup 2023 Final, Fact Check: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की हार के बाद क्या सच में फिर से खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच? और क्या ये भी सच है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम से अब वापस लिया जाएगा खिताब? दरअसल, ये सभी वो दावें हैं, जो इन दिनों अलग-अलग सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म छाए हुए हैं, जिन्होंने क्रिकेट फैंस को भ्रम की स्थिति में डाल दिया है, और वे अभी भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि क्या सच में ऑस्ट्रेलिया ने बेईमानी से जीता है वर्ल्ड कप?
इस बार आप एक दम सही जगह पर आए हैं, आइए जानते हैं इन दावों में कितनी सच्चाई है। वर्ल्ड कप फाइनल जैसे मुकाबलों के बाद अक्सर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं चरम पर होती हैं, और असत्यापित जानकारी का तेजी से प्रचार-प्रसार होता है, जिस पर भोले-भाले क्रिकेट प्रेमी आसानी से भरोसा कर लेते हैं, और भ्रामक दावों को सच मानकर खुशी मनाने लगते हैं, इतना ही नहीं जानकारी के अभाव में वे इन दावों को अनजाने में शेयर भी करते हैं।

क्या सच में ऑस्ट्रेलिया ने बेईमानी से जीता है वर्ल्ड कप?
अगर ऑस्ट्रेलिया ने सच में बेईमानी की होती या आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया होता तो इसकी जानकारी तत्काल ऑफिशियली दी जाती और दुनियाभर में इसकी चर्चा होने लगती, लेकिन भारत की हार के बाद ये इस तरह की चर्चाएं सिर्फ यहीं हो रही हैं। स्पष्ट है कि ऑस्ट्रेलिया के फाइनल में बेईमानी करने को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से बेबुनियाद है।
इससे पहले दावा किया जा रहा था कि 'आईसीसी ने विश्व कप फाइनल के फॉर्मेट में एक आश्चर्यजनक बदलाव किया है, जिसके अनुसार निर्णय अब 'बेस्ट ऑफ थ्री' से होगा। जब हम इस रिपोर्ट की सच्चाई जानने निकले तो पाया कि ये बयान भी अन्य खबरों की तरह फेक है।
क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
वनइंडिया हिंदी ने अपने फैक्ट चेक के दौरान इन भ्रामक दावों का पर्दाफाश करने के लिए आईसीसी के ऑफिशियल अकाउंट भी चेक किए, जहां इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने बेईमानी से जीता है वर्ल्ड कप
नतीजा
वायरल दावा पूरी तरह से फेक है












Click it and Unblock the Notifications