Fact Check: युवक को टॉर्चर करती यूपी पुलिस का Video Viral, जानिए सच्चाई

लखनऊ, 30 मार्च: सोशल मीडिया पर इन दिनों पुलिस की बर्बरता की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। लोग बिना कुछ सोचे इस खूब शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में कई पुलिसकर्मी एक युवक को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। ऐसे में क्या है इस पुलिस के अत्याचर की वीडियो की सच्चाई जानिए...

fact check up police

सोशल मीडिया आज के वक्त में सबसे जल्दी जानकारी पहुंचाने का एक अच्छा जरिया है, लेकिन कुछ लोग इसे गलत तरीके से लोगों को गुमराह करने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को जमीन पर लेटाकर बेदर्दी से पीट रहे हैं और दो पुलिसवालों ने उसके पैर पकड़ हुए हैं, जबकि तीसरे उस पर पट्टे बरसा रहा है। ऐसे में इसे ताजा घटना मानकर लोग इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से भ्रामक साबित होता है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया भ्रामक पोस्ट यहां क्लिक कर देखिए

बता दें कि वायरल हो रही पुलिसवालों की यह वीडियो काफी पुरानी है, जिस पर तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिराते हुए उनको सस्‍पेंड कर दिया गया था। घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की थी। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देवरिया में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को 3 पुलिसवालों ने जमकर टॉर्चर किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उनको सस्‍पेंड किया गया। साथ ही सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

इस घटना के वीडियो को उत्तर प्रदेश के पत्रकार आलोक पांडेय ने अपने ट्विटर पर 10 जनवरी 2020 को पोस्‍ट किया था, जिससे साफ होता है हाल ही की घटना बताकर सोशल मीडिया पर फैल रहा वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है, जिसका मौजूदा समय से कोई वास्ता नहीं है।

Fact Check

दावा

यूपी पुलिस की वीडियो को ताजा घटना से जोड़ा जा रहा।

नतीजा

घटना कई साल पुरानी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+