क्या इजरायल ने ढूंढ ली है कोरोना की 'मैजिक दवा', जानिए वायरल हो रहे दावे का सच
नई दिल्ली, 12 जून। क्या इजराइल ने कोरोना वायरस का ऐसा इलाज ढूंढ लिया है जिससे टीकाकरण की आवश्यकता समाप्त हो सकती है? इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है। इस दावे को लेकर सबूत के तौर पर इंटरनेट यूजर इस्राइल के इचिलोव अस्पताल में विकसित एक नई एंटी-कोरोना वायरस दवा के क्लिनिकल ट्रायल का वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो में में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को दवा के प्रभाव की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट पर 'CBN News' का लोगो लगा हुआ है।

वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, "इजरायल ने बिना टीकाकरण के कोविड का इलाज ढूंढ लिया। कोविड रोधी दवा की सिर्फ 5 खुराक एक गंभीर मरीज को ठीक कर सकती है। बहुत जल्द यह उपलब्ध हो जाएगी और महामारी को खत्म कर सकती है। इस वीडियो की सत्यता जांचने पर पता चला कि एक एंटी-कोरोनावायरस दवा, 'EXO-CD24' वास्तव में इजराइल में विकसित की गई है, जिसने अपने शुरुआती परीक्षण में आशाजनक परिणाम दिखाए हैं। हालांकि, यह कहना गलत है कि यह दवा टीकाकरण की आवश्यकता को समाप्त कर देगी। न तो इस पर ट्रायल कर रहे शोधकर्ताओं ने और न ही इस्राइली सरकार ने ऐसा कोई बयान दिया है।
फैक्ट चेक करने पर पता चला कि कीवर्ड सर्च की मदद से हमें वह वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसे 'सीबीएन न्यूज' के फेसबुक पेज पर वायरल दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। यहां, रिपोर्ट को 12 फरवरी, 2021 को इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, "एक इजरायली दवा जो प्रारंभिक परीक्षणों में सफल रही है, वह COVID-19 महामारी को खत्म करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। गंभीर स्थिति में तीस रोगियों ने परीक्षण में भाग लिया और सभी ठीक हो गए, उनमें से ज्यादातर एक हफ्ते से भी कम समय में। यही रिपोर्ट सीबीएन न्यूज की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। यह रिपोर्ट 'EXO-CD24' नामक एक दवा के बारे में बात करती है जिसे इज़राइल में 'तेल अवीव सोरास्की मेडिकल सेंटर (इचिलोव)' के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया था।
यह कैसे काम करता है?
'यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन' के अनुसार, इजराइल के 'तेल अवीव सोरास्की मेडिकल सेंटर' द्वारा विकसित 'EXO-CD24' दवा प्रतिरक्षा प्रणाली को शांत करने और साइटोकिन तूफान को रोकने में मदद करती है।

Fact Check
दावा
Half True
नतीजा
Half True












Click it and Unblock the Notifications