Fact Check: क्या कोल्ड ड्रिंक में है इबोला वायरस? जानिए वायरल मैसेज का पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक में इबोला वायरस का संक्रमण किया गया है। जानिए इसका पूरा सच
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने नागरिकों को कुछ दिनों के लिए कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करने की सलाह दी है, क्योंकि ये इबोला वायरस से संक्रमित है। आखिर ये दावा किस हद तक सही है आइए जानते हैं फैक्ट चेक में...
सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा कि कृपया माजा , कोका कोला, 7 अप, थम्स अप, पेप्सी, स्पराइट आदि न पिए। क्योकि इसमें किसी एक कंपनी के वर्कर ने इबोला वायरल से संक्रमित ब्लड को इसमें इंजेक्ट कर दिया है। ये न्यूज कल एनडीटीवी चैनल ने कवर की। इसलिए इस मैसेज को सभी को फॉरवर्ड करें।

इसके साथ ही इस मैसेज को हैदराबाद पुलिस की तरफ से सभी को वायरल करने की बात कही गई है। साथ ही इस वायरल मैसेज में नेशनल हेल्थ ऑफ इंडिया, भारत सरकार लिखा गया है।
जब इस मैसेज की पड़ताल की तो पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल मैसेज को फेक बताया। साथ ही पीआईबी ने जारी अपने बयान में कहा कि इस तरह की कोई भी एडवाइजरी भारत सरकार की ओर से जारी नहीं की गई है।
इस प्रकार से ये वायरल दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ। साथ ही भारत सरकार की ओर से कोल्ड ड्रिंक न पीने और इबोला वायरस की पुष्टि से साफ इंकार किया है।

Fact Check
दावा
भारत सरकार ने नागरिकों को कुछ दिनों के लिए कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करने की सलाह दी है, क्योंकि ये इबोला वायरस से संक्रमित है।
नतीजा
साथ ही भारत सरकार की ओर से कोल्ड ड्रिंक न पीने और इबोला वायरस की पुष्टि वाले दावे से साफ इंकार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications