Fact Check: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप वाला ऑफर है फर्जी, आप भी हो जाएं सावधान

नई दिल्ली, 1 दिसंबर: सोशल मीडिया जानकारियों के आदान-प्रदान का सबसे बेहतरीन जरिया है, लेकिन आज बहुत से लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और फर्जी विज्ञापन दिए जाते हैं। समझदार और जागरुक लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बहुत से लोग लालच में आकर अपना नुकसान करवा लेते हैं। अब गैस एजेंसी को लेकर एक ऑफर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन उसकी सच्चाई कुछ और ही है।

Fact Check

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को अमीर बनाने के सपने दिखाए जा रहे हैं। इसके लिए बकायदा इंडियन ऑयल के वाटरमार्क वाला पेपर भी इस्तेमाल किया गया है। जिस पर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने की बात कही जा रही। पोस्ट की मानें तो आप बहुत ही आसान तरीके से एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पा सकते हैं। इसके बाद आप रोजाना हजारों की कमाई करेंगे। बहुत से लोग बिना सच्चाई जाने इस पोस्ट को वायरल कर रहे और अपने परिचितों को भी प्रोसेस फॉलो करने की सलाह दे रहे।

Recommended Video

      Fact Check: सोशल मीडिया पर Viral हो रहे LPG Distributorship वाले ऑफर की सच्चाई | वनइंडिया हिंदी

      मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद इंडिया ऑयल लिमिटेड को इस पर सफाई देनी पड़ी। कंपनी ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ फर्जी लोग एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए ऑफर दे रहे हैं। इसके लिए उनकी ओर से कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए, जिस पर इंडियन ऑयल का लोगो बना हुआ है। ये ऑफर फर्जी है। सभी को सलाह दी जाती है कि वो एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए पहले ओएमसी के निकटतम कार्यालय में जाएं और वहां से पूरी जानकारी हासिल करें।

      ऐसे होती है ठगी
      पहले ठग आपको ऐसे विज्ञापनों को दिखाकर जाल में फंसाते हैं। जब उनको लग जाता है कि आप एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के ज्यादा इच्छुक हैं, तो वो सिक्योरिटी मनी, एडवांस आदि के नाम से आपसे बड़ी रकम जमा करवा लेंगे। इसके बाद ना तो वो उन ठगों का फोन मिलेगा और ना ही वो खुद। ऐसे में किसी भी विज्ञापन के झांसे में आने से पहले उसकी पूरी पुष्टि कर लेनी चाहिए।

      Fact Check

      दावा

      आसानी से मिल रही एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप

      नतीजा

      पूरा विज्ञापन फेक है।

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+