Fact Check: क्या भारत को पहली बार मिली है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता?
Fact Check: क्या भारत को पहली बार मिली है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता?
नई दिल्ली, 6 अगस्त: भारत ने एक अगस्त से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली है। भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिलने के बाद कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि नरेंद्र मोदी की वजह से पहली बार भारत को ये मौका मिला है। ये मैसेज काफी शेयर किया जा रहा है लेकिन इसमें सच्चाई नहीं है। भारत को पहली बार अध्यक्षता नहीं मिली है।

फेसबुक पर कुछ पेज से लिखा गया है कि अब दुनिया की कमान भारत के हाथों में है, भारत बना यूएनएससी का अध्यक्ष बन गया है। तुर्की, पाकिस्तान जैसे कई देश बौखला गए हैं। यूएन की अध्यक्षता भारत पहली बार करेगा। इसे कई दूसरे पेज से भी शेयर किया गया है। आल्ट न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया है कि भारत के पहली बार अध्यक्षता करने का दावा पूरी तरह से गलत है। पहली बार भारत ने 1950 में इस सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की थी। नरेंद्र मोदी जरूर भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो इस सुरक्षा परिषद् की अध्यक्षता करेंगे।
Recommended Video
कैसे मिलती है यूएनएससी की अध्यक्षता
भारत ने एक अगस्त से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाल ली है। भारत को यह जिम्मेदारी अगस्त महीने के लिए मिली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता हर महीने बदलती है। फ्रांस के बाद भारत की बारी आई है। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दो साल के लिए अस्थायी सदस्य है। भारत एक जनवरी, 2021 को सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना था। भारत का कार्यकाल अभी बाकी है, ऐसे में भारत को दो साल के अपने कार्यकाल में दो बार यूएनएससी की अध्यक्षता मिलेगी।

Fact Check
दावा
भारत पहली बार करेगा यूएनएससी की अध्यक्षता
नतीजा
दावा गलत, भारत ने पहले भी की है अध्यक्षता












Click it and Unblock the Notifications