Fact Check: चीनी सैनिकों की जमकर धुनाई का वीडियो हो रहा वायरल, जानिए कब का है?

India China

India-China soldier Viral Video: भारत और चीन के सैनिकों के बीच जिस तरह से 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भिड़ंत हुई थी, उसके बाद 12 दिसंबर को भारतीय सेना ने इसकी जानकारी आधिकारिक बयान जारी करके दी है। इस पूरे मामले पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मंगलवार को संसद में इस मसले को लेकर काफी हंगामा हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश से यह बात छिपाई। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में इस पूरे मामले में विस्तार से जानकारी दी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे दावा किया जा रहा हैकि यह वीडियो तवांग का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच भिड़ंत हो रही है। वीडियो में भारतीय सैनिक चीन के सैनिकों को पीछे ढकेलते हैं, उन्हें डंडों से पीटते हैं। जिस तरह से भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों पर हावी दिख रहे हैं, उसे देखकर भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी का अंदाजा लगता है। वीडियो में भारतीय सैनिक डंडों से चीनी सैनिकों की पिटाई करते हैं। देखा जा सकता है कि भारतीय सैनिक संख्याबल में कम हैं लेकिन बावजूद इसके वह चीनी सैनिकों पर भारी पड़ रहे हैं और उनकी जमकर पिटाई करते हैं, जिसके बाद चीनी सैनिकों को पीछे जाना पड़ता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग साझा करके इसे 9 दिसंबर का बता रहे हैं। लेकिन इस वीडियो पर कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन इस वीडियो के हकीकत की जब हमने पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि यह वीडियो तवांग का नहीं है। बल्कि यह वीडियो 2020 से इंटनेट पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सिक्किम का है, जब भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए थे। उस वक्त दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी।

Fact Check

दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत-चीन के बीच भिड़ंत का वीडियो तवांग का है

नतीजा

हमारी पड़ताल में यह बात सामने आई कि भारत-चीन के सैनिकों के बीच की भिड़ंत का यह वीडियो 2020 का है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+