Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Srushti Deshmukh: क्‍या रातोंरात इतना बदल गया सृष्टि देशमुख का लुक, राजपूत महिलाओं की ड्रेस में फोटो Viral

IAS Srushti Deshmukh: क्‍या यूपीएससी टॉपर आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा का लुक बदल गया है? राजस्‍थान की राजपूत महिलाओं की पोशाक के प्रति दीवानगी बढ़ती जा रही है? मौका चाहे शादी की सालगिरह का हो या फिर जन्‍मदिन का। ऐसा हम नहीं बल्कि फेसबुक पर IAS Srushti Jayant Deshmukh के नाम से बने पेज की पोस्‍ट में कहा जा रहा है।

IAS Srushti Jayant Deshmukh नाम के फेसबुक पेज की मानें तो आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा ने 7 दिसंबर को अपना जन्‍मदिन और 4 दिसंबर को शादी की सालगिरह मनाई है। इस पेज पर ताजा पोस्‍ट में तो यह तक लिखा है कि 'प्रेम प्रसंग निकट नहि आवै लक्ष्मीकांत जब हाथ में आवै .... आईएएस सृष्टि देशमुख'

यह भी पढ़ें- IAS Srushti Deshmukh Gowda की क्‍या सच में हो गई मौत? जानिए अंतिम संस्‍कार के VIDEO की हकीकत

IAS Srushti Deshmukh

आईएएस सृष्टि देशमुख के नाम से वायरल तस्‍वीरों का फैक्‍ट चेक

भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे खूबसूरत महिला आईएएस अधिकारियों में से एक सृष्टि देशमुख गौड़ा की इन वायरल तस्‍वीरों की हकीकत जानने के लिए वनइंडिया फैक्‍ट चेक टीम ने Google Reverse Image और FotoForensics वेबसाइट की मदद ली। साथ ही सृष्टि देशमुख गौड़ा का जीवन परिचय और अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला, जिनमें चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है।

यह भी पढ़ें- Srushti Deshmukh Gowda: UPSC पास करनी है तो गांठ बांध लो पावर कपल IAS सृष्टि देशमुख-अर्जुन गौड़ा की ये बातें

IAS Srushti Deshmukh

फोटोशॉप से एडिट करके और AI तकनीक से बनाई फर्जी तस्‍वीरें

दरअसल, IAS Srushti Jayant Deshmukh फेसबुक पेज पर अपलोड कुछ तस्‍वीरें तो उनके अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट इंस्‍टाग्राम पर भी हैं, जो असली हैं। इनके अलावा राजपूत महिला की पोशाक समेत अन्‍य लुक वाली तस्‍वीरें फोटोशॉप से एडिट करके और AI तकनीक का इस्‍तेमाल करके बनाई गई हैं।

IAS Srushti Deshmukh

आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा के जन्‍म व शादी की डेट गलत

IAS Srushti Jayant Deshmukh फेसबुक पेज पर आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा के जन्‍मदिन व शादी की डेट की गलत जानकारी शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर इंगेजमेंट के लिए कोई आईएएस की फेक तस्‍वीरों का इस्‍तेमाल कर रहा है। इससे पहले आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा की मौत की झूठी खबरों के वीडियो वायरल हुए थे, जिनका पूरा फैक्‍ट चेक यहां क्लिक देख सकते हैं।

IAS Srushti Deshmukh

कौन हैं आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा?

  • आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा का जन्म 28 मार्च, 1996 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था।
  • सृष्टि देशमुख ने भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है।
  • आईएएस सृष्टि देशमुख ने कक्षा 10वीं में 10सीजीपीए और कक्षा 12वीं में 93.4% अंक हासिल किए थे।
  • सृष्टि देखमुख ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

यह भी पढ़ें- What is DAF UPSC: यूपीएससी में डीएएफ क्‍या है, जो तय करता कौन-किस स्‍टेट में बनेगा IAS-IPS?

IAS Srushti Deshmukh

आईएएस सृष्टि देखमुख वर्तमान पोस्टिंग

  • साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा में सृष्टि देखमुख ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की।
  • सृष्टि देशमुख ने अप्रैल 2022 में आईएएस डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से शादी की थी।
  • आईएएस डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा कर्नाटक के रहने वाले हैं। मणिपुर कैडर से मध्‍य प्रदेश आए हैं।
  • 25 जुलाई, 2023 से सृष्टि देशमुख गौड़ा, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले की पंचायत सीईओ हैं।
  • नागार्जुन बी गौड़ा को बीते दिनों ही मध्‍य प्रदेश के हरदा से खंडवा जिला पंचायत का सीईओ नियुक्ति मिली है।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: IAS पूजा खेडकर ने साल 2024 में Google Search में तोड़ा रिकॉर्ड, VIP ख्‍वाहिशों ले बैठीं नौकरी

Fact Check

दावा

आईएएस सृष्टि देशमुख के नए लुक की तस्‍वीरें

नतीजा

वायरल तस्‍वीरें फेक हैं।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+