Srushti Deshmukh Gowda: UPSC पास करनी है तो गांठ बांध लो पावर कपल IAS सृष्टि देशमुख-अर्जुन गौड़ा की ये बातें
IAS Srishti Deshmukh UPSC Tips: मध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी में सबसे पावरफुल कपल का नाम लिया जाए तो सृष्टि देशमुख व अर्जुन गौड़ा को अनदेखा नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये दोनों ही ख्वाबों को हकीकत में बदलना जानते हैं। इनकी जिंदगानी की कहानी संघर्ष, मेहनत और कामयाबी वाली है। आपको भी इनकी तरह आईएएस अफसर बनना है तो इन्हीं की बताई बातों को गांठ बांध लो।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में सबसे खूबसूरत आईएएस अफसरों में से एक सृष्टि देशमुख व उनके पति आईएएस अर्जुन गौड़ा (डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा) की सक्सेस स्टोरी का जिक्र आज हम इसलिए कर रहे हैं कि हाल ही इन्होंने डॉ. तनु जैन तथास्तु इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल सर्विसेज (Tathastu ICS) के प्लेटफॉर्म पर आकर अपनी यूपीएससी यात्रा शेयर की है।
यह भी पढ़ें- IAS Srushti Deshmukh Gowda की क्या सच में हो गई मौत? जानिए अंतिम संस्कार के VIDEO की हकीकत

आईएएस सृष्टि देशमुख व अर्जुन गौड़ा यूपीएससी टिप्स (IAS Srishti Deshmukh and Arjun Gowda UPSC Tips)
Tathastu ICS में यूपीएससी की तैयारी करने वालों से बातचीत में IAS सृष्टि देशमुख व अर्जुन गौड़ा ने बताया कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2018 पास करने के बाद वे मसूरी में LBSNAA ट्रेनिंग पर रहे। फिर कैडर में आकर अंडर ट्रेनी के रूप में काम किया। उसके बाद स्वतंत्र रूप से किसी पद पर नियुक्त हुए। यूपीएससी की तैयारी की शुरुआत से लेकर फील्ड पोस्टिंग के दौरान कई बातें सीखी हैं। यूपीएससी पास करने के बाद कुछ बातें जरूर ध्यान रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- IAS सृष्टि देशमुख का प्यार पाने को 2250 KM दूर से आए आईएएस नागार्जुन गौड़ा, इन दिनों कहां पोस्टेड हैं दोनों?

1. बुक चयन: यूपीएससी अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब देते हुए आईएएस सृष्टि देशमुख ने कहा कि तैयारी शुरू करने से पहले यह तय हो जाना चाहिए कि क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है? किताबों का चयन ऐसा हो जो आसानी से उपलब्ध हो। उनकी सामग्री इंटरनेट पर भी सहज मिल जाए ताकि तैयारी करने में ज्यादा जोर नहीं आए। यूपीएससी की तैयारी के दौरान इस बात का भी ख्याल रखें कि वह बहुत सामग्री एक साथ पढ़ने की कोशिश करने से बचें। सटीक पढ़ें। गहराई से पढ़ें।
यह भी पढ़ें - Srushti Deshmukh Engagement : शादी से पहले जानें पूरी लव स्टोरी, IAS नागार्जुन गौड़ा ने ऐसे जीता दिल?

2. प्लानिंग: आईएएस सृष्टि देशमुख व अर्जुन गौड़ा मानते हैं कि दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षा यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए प्लानिंग सबसे जरूरी है। हर दिन ही नहीं बल्कि हर माह और हर साल की प्लानिंग हो। यूपीएससी अभ्यर्थी को प्लान करना चाहिए कि वह हर दिन या सप्ताह में कितनी तैयारी कर लेगा? सालभर बाद खुद को कहां किस पद पर देखना है?
3. खुद पर भरोसा: आईएएस अर्जुन गौड़ा कहते हैं कि बिना खुद पर विश्वास रखे कोई परीक्षा पास नहीं की जा सकती। यूपीएससी सीएसई की तैयारी के दौरान हर अभ्यर्थी का भरोसा डगमगाता है। उसे लगता है कि दूसरे अभ्यर्थियों की तैयारी उससे ज्यादा अच्छी है। उसे कई बार लगेगा कि उससे नहीं हो पाएगा। एक-दो बार असफलता मिलने पर तो तैयारी ही छोड़ देने का दिल करेगा, मगर सफलता नहीं मिल जाने तक खुद पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है।

4. नकारात्मक बातें: आईएएस अर्जुन गौड़ा व सृष्टि देशमुख कहते हैं कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा एक मैराथन है। पूरे सफर में अक्सर नकारात्मक बातें सुनने को मिलेंगी। तैयारी छोड़ने के विचार आएंगे। पूरा सफर बहुत मुश्किल लगेगा, मगर कामयाबी हासिल करनी है तो नकारात्मक बातों से बचना होगा। खुद को खुद से मोटिवेट करना होगा।
5. चुनौतियों का सामना: यूपीएससी की तैयारी के दौरान किन चुनौतियों का सामना किया? इस सवाल के जवाब में आईएएस अर्जुन गौड़ा ने कहा कि वे कर्नाटक के एक जिला अस्पताल में डॉक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे थे। आईएएस बनने के लिए खुद को तीन साल का वक्त देने की ठानी, मगर जिला स्तर पर यूपीएससी की तैयारी के लिए कोई गाइड करने वाला नहीं था। यूपीएससी की पुस्तकों के बारे में तक ठीक से नहीं पता था। बाद में इस चुनौती का सामना करने के लिए ऐसे लोगों से सम्पर्क करना शुरू किया, जो यूपीएससी पास कर चुके थे या इंटरव्यू तक पहुंच चुके थे।

आईएएस अर्जुन गौड़ा व सृष्टि देशमुख की लव स्टोरी (IAS Arjun Gowda IAS Srishti Deshmukh Love story)
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं जबकि आईएएस अर्जुन गौड़ा कर्नाटक से हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख में AIR-5वीं रैंक और अर्जुन गौड़ा ने AIR-418वीं रैंक हासिल की। दोनों को आईएएस सर्विस कैडर मिला। यूपीएससी पास करने के बाद मसूरी LBSNAA में आईएएस की ट्रेनिंग करने पहुंचे। वहां दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई और आईएएस अर्जुन गौड़ा व सृष्टि देशमुख ने 22 अप्रैल 2022 को शादी कर ली।

आईएएस अर्जुन गौड़ा व सृष्टि देशमुख की वर्तमान पोस्टिंग (IAS Arjun Gowda IAS Srishti Deshmukh Current posting)
आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा की वर्तमान पोस्टिंग मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला पंचायत की सीईओ पद पर है जबकि आईएएस अर्जुन गौड़ा की वर्तमान पोस्टिंग मध्य प्रदेश के खंडवा नगर पंचायत के सीईओ पद पर है।
पहले आईएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा व उनके पति अुर्जन गौड़ा की पोस्टिंग के बीच 185 किलोमीटर की दूरी थी। सितंबर 2024 में मध्य प्रदेश सरकार ने अर्जुन गौड़ा का हरदा जिले में अपर कलेक्टर से खंडवा नगर पंचायत सीईओ पद पर ट्रांसफर कर दिया। खंडवा व बुरहानपुर के बीच महज 78 किलोमीटर की दूरी है।

आईएएस कपल ने लिखी किताब
आईएएस सृष्टि देशमुख व अर्जुन गौड़ा ने यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए किताब लिखी है। इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'हमें अपनी नई पुस्तक "𝐓𝐡𝐞 𝐌𝐚𝐧𝐮𝐚𝐥 𝐨𝐧 𝐄𝐭𝐡𝐢𝐜𝐬,𝐈𝐧𝐭𝐞𝐠𝐫𝐢𝐭𝐲 𝐚𝐧𝐝 𝐀𝐩𝐭𝐢𝐭𝐮𝐝𝐞" के विमोचन की घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। अपनी तैयारी के दौरान हमने महसूस किया था कि सिविल सेवा परीक्षाओं के नैतिकता विषय के लिए कोई एकल बिंदु स्रोत नहीं है और आज तक यही स्थिति है। इसलिए, हमने 10 साल पहले इस पुस्तक पर काम करना शुरू किया और अब हम इसे @wileyindiapl के साथ मिलकर प्रकाशित कर रहे हैं। यह पुस्तक एक व्यापक लेकिन संक्षिप्त अध्ययन सामग्री लाने का एक विनम्र प्रयास है, जो नैतिकता के पेपर के लिए एकल बिंदु स्रोत तैयारी सामग्री के रूप में कार्य कर सकती है।'
आईएएस कपल ने आगे लिखा कि 'हम उन सभी उम्मीदवारों का ईमानदारी से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमसे संपर्क किया है और मार्गदर्शन के लिए हमें लिखा है, आप हमारे नियमित कार्य प्रोफ़ाइल के साथ-साथ इस पुस्तक को लिखने के लिए हमारे सहायक हैं। हम इस काम के लिए हमारे प्रकाशक होने के लिए @wileyindiapl के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता भी व्यक्त करते हैं। एक अभिनव जोड़ के रूप में @wileyindiapl ने पुस्तक के साथ AI टूल उपलब्ध कराया है, जो विषयों को बेहतर ढंग से समझने और संशोधित करने में मदद करेगा। और इस पुस्तक का उपयोग यूपीएससी और राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए किया जा सकता है।'
-
Pratibha Singh Solanki: कौन हैं 10वीं में 499 अंक लाने वाली प्रतिभा?MP बोर्ड टॉपर ने खुद बताया सक्सेस का मंत्र -
MP Board Results 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट! -
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
MP Board Result 2026 Prize Money: टॉपर्स की चमकी किस्मत, किन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के साथ मिलेगा कैश प्राइज? -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications