What is DAF UPSC: यूपीएससी में डीएएफ क्या है, जो तय करता कौन-किस स्टेट में बनेगा IAS-IPS?
What is DAF UPSC: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हर अभ्यर्थी के बारे में अक्सर सुना होगा कि 'वो IAS बन गया', मगर ऐसा नहीं है। हर अभ्यर्थी IAS ही बल्कि IPS, IRS, समेत 20 तरह के अफसर बनते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर कैसे तय होता है कि कौन अभ्यर्थी किस राज्य में आईएएस, आईपीएस या अन्य पद पर सेवाएं देगा? इसका जवाब है डीएएफ (विस्तृत आवेदन पत्र)। UPSC CSE 2024 में डीएएफ-II भरने की आज 19 दिसंबर अंतिम तिथि है।
क्या होता है डीएएफ?
यूपीएससी मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए डीएएफ-II भरकर जमा करवाने का सिलसिला 13 दिसंबर से शुरू हुआ था। इन अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए लिए हुआ है। बता दें कि डीएएफ दो तरह के होते हैं। डीएएफ-I और डीएएफ-II, जिसे दो महत्वपूर्ण चरणों में भरा जाता है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद और फिर मुख्य परीक्षा के बाद। यह फॉर्म एक व्यापक डोजियर है जो उम्मीदवारों से विस्तृत व्यक्तिगत, शैक्षिक और व्यावसायिक जानकारी एकत्र करता है। यह जानकारी साक्षात्कार चरण के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़ें- Srushti Deshmukh Gowda: UPSC पास करनी है तो गांठ बांध लो पावर कपल IAS सृष्टि देशमुख-अर्जुन गौड़ा की ये बातें

यह भी पढ़ें- Anshika Verma: कुंभ नगरी ने दी देश की सबसे खूबसूरत IPS, जानिए इनकी UPSC क्रैक करने की धांसू स्ट्रेटेजी
UPSC DAF-II में भरने होते हैं ये 9 कॉलम
मातृभाषा
जन्म स्थान
व्यक्तिगत विवरण
शैक्षणिक योग्यता
उच्च शैक्षिक योग्यता
गृह राज्य
शौक और सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ
कैडर वरीयता
सेवा आबंटन
डीएएफ से तय होता कैडर
डीएएफ-2 की सबसे खास बात है कि इसी में अभ्यर्थी को अपनी सर्विस व कैडर की प्राथमिकता भरनी होती है। मतलब कि अगर वो यूपीएससी की प्रारम्भिक व मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी पास करते हैं कि आईएएस, आईपीएस, आईआरएस व अन्य तरह के अफसर बनकर किस स्टेट में जाएंगे।
डीएएफ से कैसे मिलता सर्विस कैडर?
दरअसल, यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 20 तरह के पदों के लिए होती है, जिनमें आईएएस, आईपीएस व आएफओएस जैसी अखिल भारतीय सेवाएं और शेष ग्रुप A और ग्रुप B श्रेणी की सेवाएं होती हैं। अभ्यर्थी की प्राथमिकता के आधार और उपलब्ध पदों के आधार पर सर्विस कैडर मिलता है।
अखिल भारतीय सेवाएं
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)
- भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)
- भारतीय वन सेवा (आईएफओएस)
ग्रुप "ए" की सेवाएं
- भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस)
- भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएएस)
- भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस)
- भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (आईसीएलएस)
- भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस)
- भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आईडीईएस)
- भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस)
- भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस)
- भारतीय संचार वित्त सेवाएँ (आईसीएफएस)
- भारतीय डाक सेवा (आईपीओएस)
- भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस)
- भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस)
- भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस)
- भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस)
- भारतीय व्यापार सेवा (आईटीएस)
- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)
ग्रुप "बी" की सेवाएं
सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा
दानिक्स
पांडिचेरी सिविल सेवा
पांडिचेरी पुलिस सेवा
दानिप्स
डीएएफ से कैसे मिलता राज्य कैडर?
डीएएफ में अभ्यर्थी को यह भी भरना होता है कि अगर वह आईएएस व आईपीएस के रूप में चुना जाता है तो कौनसे प्रदेश में सर्विस करना चाहेगा। अधिकांश अभ्यर्थी अपने होम स्टेट को पहले नंबर पर लिखते हैं, मगर होम स्टेट में आउट साइडर (बाहरी राज्य के अभ्यर्थी) व इन साइडर (उसी राज्य का अभ्यर्थी) के फॉमूले से आईएएस-आईपीएस के खाली पद भरे जाते हैं। खाली पदों की उपलब्धता व अभ्यर्थी की रैंक और प्राथमिकता के आधार पर उसे राज्य कैडर मिलता है। उदाहरण के तौर पर अगर राजस्थान के किसी अभ्यर्थी ने यूपीएससी में नंबर एक रैंक हासिल की, मगर उसने डीएएफ में आईएएस की बजाय आईपीएस सर्विस और अपन होम कैडर राजस्थान की बजाय गुजरात को प्राथमिकता दी है तो वह राजस्थान में आईएएस बनने की बजाय गुजरात में आईपीएस बनेगा।
पांच जोन में बंटे प्रदेश के कैडर
- जोन 1 (पंजाब, उत्तराखंड, एजीएमयूटी, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड)
- जोन 2 (ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश)
- जोन-3: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़
- जोन-4 (मणिपुर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम-मेघालय और त्रिपुरा)।
- जोन-5 (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल)
यह भी पढ़ें- Puja Khedkar के IAS बनने की इनसाइड स्टोरी, PMO में थी तगड़ी सेटिंग या DoPT में था कोई अपना?
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications