Fact Check: क्या येदियुरप्पा सरकार ने कर्नाटक में लगा दिया है लॉकडाउन? जानिए वायरल मैसेज का सच

बेंगलुरु। कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के चलते राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है। रुकिए-रुकिए, कहीं आपने इसे सच तो नहीं समझ लिया है। दरअसल इस तरह का मैसेज सोशल मीडिया और व्हॉट्सएप पर तेजी से घूम रहा है। लेकिन इस मैसेज में बताए जा रहे दावे की हकीकत जानना जरूरी है।

व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड हो रहा मैसेज

व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड हो रहा मैसेज

अगर ऐसा मैसेज आपको मिला है तो आपको बेहद की सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि एक अप्रैल पर कई सारे लोगों को अप्रैल फूल बनाने के बहाने अफवाहों को फैलाने का मौका मिल गया है। ऐसी ही एक अफवाह कोरोना वायरस के चलते लॉकडॉउन को लेकर है।

एक व्हाट्सएप मैसेज लोगों के बीच तेजी से घूम रहा है जिसमें कहा गया है कि "पड़ोसी महाराष्ट्र में कोविड के चलते खराब स्थिति और दूसरी लहर के फैलने के डर से कर्नाटक सरकार ने 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार से राज्य में लॉकडॉउन लगाने का फैसला किया है।"

मैसेज के साथ आ रही पीडीएफ फाइल

मैसेज के साथ आ रही पीडीएफ फाइल

लेकिन यहां एक ट्विस्ट है। इस व्हॉट्सएप फॉरवर्ड के साथ एक पीडीएफ फाइल भी आ रही है जिस पर लिखा हुआ है लॉकडॉउन गाइडलाइन। जब अब कर्नाटक में लॉकडाउन की ज्यादा जानकारी के लिए इस फाइल को खोलेंगे तो इस पर लिखा हुआ है एडवांस में अप्रैल फूल।

तो ऐसा मैसेज आए तो जरा भी कन्फ्यूज मत होइएगा क्योंकि कर्नाटक में कोई लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। वास्तव में तो सरकार ने लॉकडाउन की किसी भी संभावना को खारिज किया है। हां किसी तरह की भीड़ को एकत्र होने से रोकने के लिए सोमवार से अगले 15 दिनों तक राज्य में किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

सीएम येदियुरप्पा ने की लोगों से अपील

सीएम येदियुरप्पा ने की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहयोग की अपील की है। सीएम ने लोगों से फेस मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कल से अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

कर्नाटक में 31 मार्च को पिछले 24 घंटे में 2,975 कोरोना वायरस के नए संक्रमण के मामले आए हैं जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 9,92,779 हो गई वहीं 12,541 लोग जान गंवा चुके हैं।

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में टॉप-10 जिलों में 8 महाराष्ट्र से हैं जबकि एक दिल्ली से है।

Fact Check

दावा

कर्नाटक सरकार ने की है लॉकडाउन की घोषणा

नतीजा

हमारी पड़ताल में ये दावा फर्जी साबित हुआ है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+