महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए क्‍या सच में कांग्रेस ने जारी कर दी है उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट, जानिए सच

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। इस बार के चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ी देखने को मिलेगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद दोनों ही गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर एक के बाद एक बैठकें हो रही हैं।

इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक कांग्रेस उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट वायरल हो रही है। इस लिस्‍ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये कांग्रेस उम्‍मीदवारों की फर्स्‍ट लिस्‍ट है। आइए जानते हैं क्‍या सच में कांग्रेस ने अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी है?

congress

आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कांग्रेस की ये लिस्‍ट पूरी तरह से फर्जी है। महाराष्‍ट्र कांग्रेस पार्टी ने स्‍वयं एक पोस्‍ट शेयर कर इसका खंडन किया है। कांग्रेस ने साेशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर की है और उसमें बताया है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी तक उम्‍मीदवारों के नामों की कोई भी लिस्‍ट जारी नहीं की है।

कांग्रेस ने अपनी पोस्‍ट में क्‍या लिखा?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अभी तक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की किसी भी सूची की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए, किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। हम जल्द ही उचित माध्यम से सूची की घोषणा करेंगे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी फर्जी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखी लिखा साेशल मीडिया पर जो महाराष्‍ट्र चुनाव के कांग्रेस उम्‍मीदवारों की जो लिस्‍ट मौजूद है वो पूरी तरह से फर्जी है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक ऐसी कोई भी लिस्‍ट नहीं जारी की है।

Fact Check

दावा

महराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली सूची।

नतीजा

कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए अभी तक उम्‍मीवारों के नामों की कोई लिस्‍ट नहीं जारी की है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+