Fact Check: गुजरात के 6 शहरों में लगेगा पूर्ण लॉकडाउन?, जानिए वायरल लेटर की सच्चाई
अहमदाबाद: देश में कोरोना ने फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में लगातार बेकाबू होते हालातों के बाद सरकार ने सख्ती बरतना भी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक कोरोना के मामलों में हुए इजाफे के बाद सरकार इसकी गति को धीमी करने के लिए नई रणनीति बना रही है। वहीं गुजरात में भी कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बढ़ते कोरोना ने रुपाणी सरकार की चिंती बढ़ा दी। इस बीच सोशल मीडिया पर गुजरात ने 6 शहरों में पूर्ण लॉकडाउन की खबर तैर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक नोटिस के अनुसार गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश के 6 शहर में 11 अप्रैल से पूर्ण लॉकडाउन लगेगा। ऐसे में क्या है उस दावे की सच्चाई जानिए...

सोशल मीडिया पर वायरल लेटर के मुताबिक गुजरात के गृह विभाग ने 11 अप्रैल से 6 प्रमुख शहरों में लॉकडाउन की ऐलान किया है। वायरल लेटर में गुजरात के 6 शहरों में 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक पूर्ण तालाबंदी होगी। इस वायरल दावे की जब सच्चाई सामने आई तो ये खबर पूरी तरह से झूठी साबित हुई है।
गुजरात राज्य गृह विभाग से आपातकालीन नोट के रूप में सोशल मीडिया पर जारी पत्र पूरी तरह से नकली है, क्योंकि गुजरात सरकार के विभाग द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इस पत्र के दावों का आधिकारिक तौर पर खंडन करते हुए, गुजरात पुलिस के ट्विटर हैंडल ने भी गुजरात के नागरिकों से इस झूठे नोटिस से गुमराह नहीं होने होने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी भी दी है, जो सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहें फैला रहे है।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर एक नोटिस में दावा किया गया है कि गुजरात के 6 शहर 11 अप्रैल से पूर्ण लॉकडाउन लगेगा।
नतीजा
गुजरात सरकार के गृह विभाग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications