Fact Check: गांधी परिवार के साथ मनमोहन सिंह की तस्वीरें गलत दावे के साथ वायरल

Fact Check: गांधी परिवार और मनमोहन सिंह की तस्वीरें गलत दावे के साथ वायरल

नई दिल्ली, 27 सितंबर: पूर्व प्रधानमंत्री, कांग्रेस सांसद और दुनिया के जानेमाने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को रविवार (26 सितंबर) को 89 साल के हो गए। 1990 के दशक में भारत में बड़े आर्थिक सुधार के प्रणेता मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाईयां मिली हैं तो कई तरह के गलत दावे भी उनको लेकर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। 2004 से 20104 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की कुछ तस्वीरें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि गांधी परिवार पीएम रहते हुए भी उनको सम्मान नहीं देता था।

fact

गांधी परिवार के मनमोहन सिंह का कथित अपमान का दावा करने वाले कई फोटो शेयर किए गए हैं। सबसे ज्यादा जो तस्वीर शेयर की जा रही है। उसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह को बांग्लादेश पीएम से बात करनी थी लेकिन जहां मनमोहन सिंह को बैठना था, वहां सोनिया गांधी खुद बैठ गईं। कुछ और तस्वीरों में मनमोहन सिंह और राहुल गांधी बराबर में खड़े हुए और सोनिया गांधी विदेशी मेहमानों से बात करती दिख रही हैं।

इन तमाम तस्वीरों को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। शेख हसीना के साथ जिस तस्वीर को मनमोहन सिंह के पीएम होने के दौरान की बताया जा रहा है। वो अक्टूबर, 2019 की है, जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिन के भारत दौरे पर आई हुई थीं। पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद शेख हसीना ने सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नोताओं से भी मुलाकात की थी।

manmohan

इसी तरह के दावे के साथ मनमोहन सिंह और दूसरे कांग्रेस नेताओं की एक तस्वीर श्रीलंका के प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ शेयर की जा रही है। ये तस्वीर 2017 की है, जिसे मनमोहन सिंह के कार्यकाल की बताई जा रही है।

Fact Check

दावा

गांंधी परिवार के मनमोहन सिंह को सम्मान ना दिए जाने की कही जा रही बात

नतीजा

दावा गलत, तस्वीरें गलत तरह पेश की गईं

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+