Fact Check: क्या PAK ने गिराए भारत के 6 जेट? सेना प्रमुख का वीडियो वायरल, PIB ने खोली साजिश की पोल

PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में 6 जेट और 250 सैनिकों के नुकसान को स्वीकार करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो AI टेक्नोलॉजी का उपयोग करके डिजिटल तरीके से एडिट किया गया है।

PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना प्रमुख ने कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया है। यह वीडियो एक डीपफेक है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से इस तरह से बदला गया है कि लोग इसे सच समझ बैठें। असली वीडियो और भाषण का लिंक भी जारी किया गया है, ताकि लोग सच्चाई पहचान सकें और झूठी खबरों से बच सकें।

General Upendra Dwivedi

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने IIT मद्रास में क्या कहा?
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 4 अगस्त को चेन्नई स्थित IIT मद्रास में अपने पाकिस्तानी समकक्ष को फील्ड मार्शल बनाए जाने पर टिप्पणी की। सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि, अगर आप किसी पाकिस्तानी से पूछें कि आप हारे या जीते, तो वह कहेगा कि मेरा सेना प्रमुख फील्ड मार्शल बन गया है। हम जीते ही होंगे, तभी तो वह फील्ड मार्शल बना है।'

नैरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम का महत्व
द्विवेदी ने नैरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह हमारी मानसिक जीत का परिचायक है। उनका कहना था, नैरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम एक ऐसी चीज है जिसका हमें बड़े पैमाने पर एहसास होता है क्योंकि जीत हमारे मन में होती है। यह हमेशा हमारे मन में ही रहती है।'

ऑपरेशन सिंदूर और ग्रे जोन युद्ध की रणनीति
ऑपरेशन सिंदूर, जो 7 मई को भारत द्वारा पाकिस्तानी आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर शुरू हुआ और 10 मई को युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ। इसके बारे में उन्होंने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर में हमने शतरंज खेला। इसका मतलब है कि हमें नहीं पता था कि दुश्मन अगला कदम क्या उठाने वाला है और हम क्या करने वाले हैं। इसे हम ग्रे जोन कहते हैं।'

उन्होंने ग्रे ज़ोन की परिभाषा देते हुए कहा कि यह पारंपरिक ऑपरेशन से अलग होता है, जहां पूरी ताकत से आगे बढ़ना और जितना हो सके नुकसान पहुंचाना होता है। ग्रे ज़ोन में हर क्षेत्र में होने वाली गतिविधियां शामिल होती हैं, जो पारंपरिक तरीकों से हटकर होती हैं।

सेना प्रमुख ने किसी देश का नाम लिए बिना चेतावनी दी कि अगला खतरा कहीं अधिक गंभीर हो सकता है, और हो सकता है वह अकेले न हो। उन्होंने कहा कि, 'हमें दोनों सीमाओं पर डटकर मुकाबला करना होगा। हमें तैयार रहना होगा कि एक साथ या एक-एक करके दो सीमाओं पर युद्ध छिड़ सकता है।'

राजनीतिक इच्छाशक्ति और ऑपरेशन की सफलता
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद सेना और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 अप्रैल को पूरी छूट दी, जिससे सेना ने स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ कार्रवाई की। इसी दौरान भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कम से कम पांच लड़ाकू विमान मार गिराए और कई ठिकानों को निष्क्रिय किया।

यहां देखें IIT मद्रास में सेना प्रमुख का संबोधन

Fact Check

दावा

फर्जी वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना प्रमुख ने 6 जेट और 250 सैनिकों के नुकसान की बात स्वीकारी

नतीजा

वायरल दावा पूरी तरह से फर्जी है। यह एक AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+