Fact Check: क्या प्रज्ञान रोवर ने चांद पर बनाया अशोक स्तंभ और इसरो का निशान? जानें वायरल फोटो का सच
इसरो का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर चुका है। वैसे तो इसरो ने इसके कुछ चुनिंदा फोटोग्राफ्स ही जारी किए, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो की बाढ़ आ गई है। चांद से जुड़े हर फोटो को चंद्रयान-3 का बताकर वायरल किया जा रहा।
एक फोटो प्रज्ञान रोवर से भी जुड़ी वायरल हो रही, जिसमें उसके पहिए के निशान को दिखाया गया है। लोग बिना सच्चाई जाने उसको तेजी से शेयर कर रहे। जब हमारी टीम ने उसकी जांच की तो हकीकत सामने आ गई।

फेसबुक पर एक यूजर ने इस फोटो को शेयर किया। उसने बताया कि ये फोटो चंद्रयान-3 के रोवर की है, जो चांद की सतह पर है। जब वो चल रहा, तो वो अपने नीचे अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो का निशान छोड़ रहा। देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो गई।
जब हमने जांच की तो पता चला कि ये फर्जी फोटो है। इसका चंद्रयान-3 से कोई लेना-देना नहीं। ये एक तरह से ग्राफिक्स फोटो है। लोग इसको सच मानकर वायरल कर रहे।
आपको ये भी पता दें कि रोवर के पिछले पहिए पर अशोक स्तंभ और इसरो का लोगो जरूर है, लेकिन अभी तक स्पेस एजेंसी ने ऐसी कोई फोटो नहीं जारी की है।

इसरो के मुताबिक रोवर का पिछला पहिया चांद की सतह पर उनके लोगो और स्तंभ के निशान को छोड़ेगा, जो कभी मिटेगा नहीं। इसकी वजह चांद का वातावरण है। वहां पर हवा नहीं है, ऐसे में धूल नहीं उड़ती। इस वजह से निशान वैसे के वैसे बने रहेंगे। जब भविष्य में कोई दूसरा देश जाएगा, तो उसको वो निशान जरूर दिखेंगे।
बुधवार को लैंड हुआ था यान
चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर बुधवार शाम 6 बजे के करीब लैंड हुआ। इसके साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया। विक्रम के अंदर प्रज्ञान रोवर था, जो चांद की सतह पर निकल आया है। वो वहां की बनावट, खनिज आदि का अध्ययन कर रहा।

Fact Check
दावा
प्रज्ञान रोवर ने चांद पर बनाया अशोक स्तंभ और इसरो का निशान
नतीजा
वायरल फोटो ग्राफिक्स के जरिए बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications