Fact Chek: UP-TET की 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा टली, जानिए सच्चाई?
लखनऊ, 10 जनवरी: सोशल मीडिया वैसे तो किसी भी खबर को पाने के लिए सबसे जल्दी का प्लेटफार्म है, लेकिन इस जरिए का आजकल झूठी खबरें फैलाने के लिए भी जमकर यूज किया जा रहा है। ऐसी ही एक झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैल रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 23 जनवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी TET एग्जाम को टाल दिया गया है। ऐसे में क्या इस खबर की सच्चाई जानिए...

सोशल मीडिया पर कई यूजर सहित कई मीडिया वेबसाइट इस बात का दावा कर रही है कि यूपी TET की परीक्षा अब 23 जनवरी को नहीं होगी। साथ ही दावा किया जा रहा है कि सरकार ने इस टाल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में बताया गया है कि सरकार ने अपरिहार्य कारणों क चलते परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है। साथ ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण का भी हवाला दिया गया है, लेकिन यह सच्चाई नही है।
फेक है UP-TET परीक्षा टलने की खबर
UP-TET की परीक्षा टलने की खबर पूरी तरह से फेक है। किसी भी तरह से परीक्षा कैसिल नहीं की गई है। एग्जाम अपने तय समय 23 जनवरी को ही होगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने वाली संस्था परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव ने बताया है कि परीक्षा टलने की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।
21 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल
आपका बता दें कि इससे पहले यूपी टीईटी की परीक्षा को कैंसिल किया गया था, जिसके पीछे पेपर लीक होने का कारण था, तब यह परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी, लेकिन फिर इसे टाल कर 23 जनवरी को कराने का फैसला किया गया था। इस एग्जाम में 21 लाख से ज्यादा छात्रों को शामिल होना है।
सोशल मीडिया पर फेक विज्ञप्ति वायरल
बता दें कि रविवार शाम को सोशल मीडिया पर फेक विज्ञप्ति वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया था कि बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा को निरस्त कर दिया है। ऐसे लोगों ने बिना सोचे समझे इस शेयर करना शुरू कर दिया, जबकि ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित होना तय है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि 23 जनवरी को होने वाली UP TET की परीक्षा को टाल दिया गया है।
नतीजा
सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से झूठा है। परीक्षा अपने तय समय पर ही होगी।
Rating
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications