Fact Check: स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम पर व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहा है फेक मैसेज

Fact Check: स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम पर कोरोना से जुड़ी फेक जानकारी व्हाट्सऐप पर वायरल

नई दिल्ली, 15अप्रैल: देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच कई तरह के नए-नए मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक ऐसा ही मैसेज व्हाट्सऐप पर वायरल हो रहा है, जिसमें देश के कई हिस्सों में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले मिलने की बात कही गई है। इस मैसेज में जो बातें लिखी गई है, उनको स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस रिलीज बताई गई है। मंत्रालय की ओर से इस मैसेज को पूरी तरह से फेक बताया गया है।

Recommended Video

    Fact Check: Health Ministry के Variant वाले Viral Message का क्या है सच | वनइंडिया हिंदी
    message circulating on WhatsApp enumerating Corona related inputs falsely claiming to be a press release by health Ministry

    क्या कहा जा रहा है मैसेज में

    व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रेस वार्ता में कोरोना के 771 नए वेरिएंट मिलने की जानकारी दी है। जिसमें 736 यूके के, साउथ अफ्रीका के 34 और ब्राजील का एक वेरिएंट मिला है। ये वेरिएंट देश के 18 राज्यों में पहुंच चुका है। इसमें कहा गया है कि ये नए वेरिएंट काफी तेजी से फैल रहे हैं और इनके चलते हालात बिगड़ रहे हैं। पीआईबी ने कहा है कि ये मैसेज पूरी तरह से बेबुनियाद है। इस तरह की कोई प्रेस वार्ता स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं की है।

    देश में बहुत तेजी से फैल रहा कोरोना

    देश में कोरोना वायरस इन दिनों काफी तेजी से फैल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 2,00,739 नए केस सामने आए हैं और 1,038 लोगों की जान कोरोना वायरस की वजह से गई है। देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर अब 1,40,74,564 हो गए।।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए मरीजों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के कारण देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 14,71,877 तक पहुंच गई है। इसके अलावा कोरोना वायरस अभी तक 1,73,123 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामलों के साथ ही कई तरह के मैसेज लगातार फैल रहे हैं। ऐसे में आपको कोई ऐसा मैसेज मिलती है तो बिना जांच पड़ताल के उस पर यकीन ना करें।

    Fact Check

    दावा

    मैसेज में कोरोना के नए वेरिएंट मिलने को लेकर किए जा रहे कई दावे

    नतीजा

    मैसेज में किया जा रहा दावा गलत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं की है ऐसी कोई पीसी

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+