Fact Check: क्या अतीक से साबरमती जेल में धुलवाई जा रही भैंस? कई तरह के दावे वायरल, जानें सच्चाई
Atiq Ahmed को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए गए, जो फर्जी थे। उससे जेल में कोई काम नहीं करवाया जा रहा।

यूपी का माफिया अतीक अहमद साबरमती जेल में बंद है। हाल ही में उसको उत्तर प्रदेश लाया गया था, जहां उमेश पाल के अपहरण केस में उसे उम्रकैद की सजा हुई। बाद में उसे वापस जेल भेज दिया गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उसकी खूब चर्चा हुई। कुछ लोगों ने तो उससे जुड़ी कई तरह की अफवाहें भी फैलाईं।
कुछ लोगों ने दावा किया कि अहमदाबाद जेल में अतीक अहमद से खूब काम करवाया जा रहा है। किसी ने कहा कि वो जेल में झाड़ू लगा रहा, तो किसी ने बताया कि उसे गाय-भैंस की देखभाल की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए उसे 25 रुपये दिहाड़ी मिल रही। लोग इन बातों को सही मानने लगे और इस तरह की पोस्ट जमकर वायरल हुईं।
वैसे जेल में कैदियों से काम तो करवाया जाता है, लेकिन अतीक को लेकर किए जा रहे दावे गलत हैं। साबरमती जेल के इंचार्ज जेलर एस जे चावड़ा के मुताबिक जेल में नियम के हिसाब से सबको काम मिलता है। इसके बदले उनको दिहाड़ी दी जाती है, लेकिन अतीक को कोई काम नहीं दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जैले में हजारों कैदी है। सबसे काम करवाना या फिर काम के दौरान सब पर एक साथ नजर रखना मुश्किल है, ऐसे में कुछ ही लोगों को काम दिया जाता है। ये जेल प्रशासन तय करता है। रही बात 25 रुपये मजदूरी वाली, तो जेल में कैदियों का न्यूनतम मेहताना 70 रुपये है।
चक्कर की शिकायत
अतीक सड़क मार्ग से ही प्रयागराज गया था और फिर उसी तरह वापस आया। वापस आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसको चक्कर की शिकायत थी। उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। उसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर की समस्या पहले से है। इसके अलावा अतीक को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया । साथ ही उसकी निगरानी की जा रही।
Recommended Video

Fact Check
दावा
अतीक से साबरमती जेल में धुलवाई जा रही भैंस।
नतीजा
अतीक को जेल में कोई काम ना दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications