Fact Check: समुद्र में लापता पनडुब्बी का मलबा क्या सच में दिखा? जानिए वायरल तस्वीर का सच
यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा है कि 18 जून से लापता टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी पांच अरबपतियों की विस्फोट की वजह से मौत हो गई। ऐसे में सबमरीन के मलबा मिलने दावा किया जा रहा है।
Titan Submarine Missing: यूएस कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने टाइटन पनडुब्बी के डूबने की वजह उसकी फटना बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि चालक दल के सदस्यों की मौत संभवत: विस्फोट की वजह से हुई होगी। फिलहाल अभी पनडुब्बी के मलबे की तलाश की जा रहा है। इस बीच वायरल तस्वीर में टाइटन के मलबा मिलने का दावा किया जा रहा है।
तस्वीरों का एक सेट सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें ओसियनगेट एक्सपीडिशन के 'टाइटन' नामक सबमर्सिबल वाहन का मलबा दिखाने का दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि इसका प्रयोग आरएमएस टाइटन के मलबे का पता लगाने के लिए किया जाता था।

बता दें कि अटलांटिक सागर में गुम हुई टापनडुब्बी टाइटन में ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश सहित पांच यात्री सवार थे। ये पनडुब्बी 18 जून को उत्तरी अटलांटिक महासागर में गायब हो गई थी। जिसमें सवार सभी यात्रियों को यूएस कोस्ट गार्ड ने संभावना व्यक्त की है। फिलहाल पनडुब्बी की तलाश की जा रही है। ओशनगेट एक्सपीडिशन ने एक बयान जारी कर कहा कि जहाज पर सवार सभी लोग खो गए हैं।
इस बीच टाइटन की वायरल तस्वीरों की पड़ताल की गई तो ये दावे पर खरी नहीं उतरी। तथ्यों का अध्ययन करने पर पता चला की टाइटन पनडुब्बी का मलबा दिखाने का दावा करने वाली वायरल तस्वीर करीब दस साल पुरानी हैं। ऐसे में टाइटन के मलबा मिलने का दावा फर्जी है।

Fact Check
दावा
एक सबमरीन की मलबे की वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा है कि ये 18 जून को लापता हुई टाइटन पनडुब्बी की है।
नतीजा
ओशनगेट के टाइटन पनडुब्बी का मलबा दिखाने का दावा करने वाली सभी तस्वीरें कम से कम दस साल पुरानी हैं। वायरल तस्वीरों को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications