Fact Check: क्या प्रसार भारती बंद कर रही है DD सिलचर? जानें पूरा सच
नई दिल्ली, अक्टूबर 01: हाल ही में देश के एक अंग्रेजी दैनिक पेपर ने खबर चलाई थी कि, प्रसार भारती ने सिलचर दूरदर्शन केंद्र (डीडीके) की सेवाओं को बंद करने वाला है। जिसके बाद सरकार के इस कदम का लोगों ने विरोध किया था। अब इस मामले पर प्रसार भारती की ओर से और सरकार की ओर से सफाई आई है। सरकार की ओऱ से साफ किया गया है कि, सिलचर दूरदर्शन केंद्र को बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इस मामले पर पहली सफाई प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर की ओर से आई। उन्होंने लिखा कि, ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और टाइम्स ऑफ इंडिया को चिंताओं और आशंकाओं को भड़काने वाली झूठी सूचना प्रसारित करने से पहले आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगना चाहिए। मैंने पहले ही बराक घाटी के स्थानीय प्रकाशनों को इस मुद्दे सफाई दे दी है। डीडी सिलचर स्थानीय सामग्री बनाना जारी रखेगा।
उन्होंने आगे लिखा कि, डीडी सिलचर की सामग्री दूरदर्शन के उपग्रह चैनल पर प्रसारित की जाएगी जो असम राज्य को समर्पित है - डीडी असम। इसके अलावा डीडी सिलचर कंटेंट यूट्यूब और सोशल मीडिया पर डिजिटल रूप से उपलब्ध होगा। अप्रचलित एनालॉग टेरेस्ट्रियल टीवी ट्रांसमीटरों के चरण को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। एनालॉग टेरेस्ट्रियल टीवी एक अप्रचलित तकनीक है और इसका चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक हित और राष्ट्रीय हित दोनों में नई प्रौद्योगिकियों से रिप्लेस किया जा रहा है।
वही पीआईबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर में झूठा दावा किया गया है कि सिलचर डीडी नेशनल सेंटर को बंद कर दिया जाएगा। डीडी सिलचर को बंद करने का ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। डीडी सिलचर डीडी असम पर प्रसारण के लिए कार्यक्रम सामग्री तैयार करना जारी रखेगा।

Fact Check
दावा
प्रसार भारती ने सिलचर दूरदर्शन केंद्र (डीडीके) की सेवाओं को बंद करने वाला है।
नतीजा
सरकार की ओऱ से साफ किया गया है कि, सिलचर दूरदर्शन केंद्र को बंद करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications