Fact Check: क्या यह लता मंगेशकर की मृत्यु से पहले के आखिरी पल थे? जानें वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली, 08 फरवरी: देश की जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ से महान गायिका को श्रद्धांजलि दी गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया लता मंगेशकर को लेकर कई तरह के वीडियो और पुराने किस्से वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया जिसे उनका आखिरी वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, लता मंगेशकर की मृत्यु से पहले आखिरी पल।

फेसबुक पर वायरल हो रहे 1 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में लता एक सफेद साड़ी पहन में नजर आ रही हैं। वीडियो में लता जी बात करते हुए कहती दिख रही है कि, फेसबुक और ट्विटर के लोगों को प्रणाम करती हूं। वो मुझे दीदी कहता था और मैं उसको बहुत प्यार करती थी बड़ी बहन की तरह। मदन भैया के बारे में मैं क्या बताऊं अब। वैसे बहुत हंसमुख थे, किसी से प्यार करते थे तो बहुत प्यार करते थे।
इसके बाद वीडियो में एक शख्स की आवाज आनी शुरू होती है। वह शख्स कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि, लता मंगेशकर के भारतीय और विदेशी फैन्स के लिए एक बेहद दुखद खबर आ रही है। उनकी मृत्यु हो गई है। बेहद दुख की बात है। कृपया इस वीडियो को जितना हो सके, शेयर करें। फेसबुक यूजर वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि, लता मंगेशकर की मृत्यु से पहले आखिरी पल।
वन इंडिया ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की है। सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को लता मंगेशकर का अंतिम वीडियो बताया जा रहा है, वो पांच साल पुराना है। ये जनवरी 2017 का वीडियो है। पांच साल पहले लता मंगेशकर ने एक फेसबुक का लाइव सेशन किया था। जिसमें वे फैन्स के बात बातें करती दिख रही हैं। इसी दौरान उन्होंने इन सभी बातों का जिक्र किया था। यही नहीं वायरल हो रहे वीडियो में भी लोग कमेंट में बता रहे हैं कि ये वीडियो पांच साल पुराना है।
यही नहीं हमने लता मंगेशकर के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला। इस दौरान हमें उनके हैंडल पर 4 जनवरी, 2017 को उनके द्वारा किए गया फेसबुक लाइव मिला। इसी लाइव के दृश्य का वायरल वीडियो में इस्तेमाल किया गया है। इस लाइव में उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब देते हुए संगीतकार मदन मोहन और आर डी बर्मन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं।

Fact Check
दावा
लता मंगेशकर की मृत्यु से पहले उनके अंतिम क्षणों का वीडियो है।
नतीजा
ये वीडियो पांच साल पहले लता जी द्वारा किए गए फेसबुक लाइव की एक क्लिप है।
Rating
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications