Fact Check: क्या कोरोना वैक्सीन की डोज के बाद हो गई पुतिन की बेटी की मौत, जानिए सच
मॉस्को। 11 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने दुनिया को बताया था कि उनकी बेटी को कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज दी गई है। इसका पहला इंजेक्शन उनकी बेटी को लगाया गया है और यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस ने दुनिया की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है जो कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम है। इसके साथ ही कई लोगों ने रूस के दावों पर सवाल खड़े करने भी शुरू कर दिए। उनके इस ऐलान के बाद ही कई तरह की फेक न्यूज भी आनी शुरू हो गईं। इनमें से ही एक थी उनकी उस बेटी की मौत होना जिसे कोरोना वायरस की वैक्सीन दी गई थी।

15 अगस्त को किया गया दावा
15 अगस्त को यह दावा किया गया कि पुतिन की बेटी की मौत वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद हो गई। सोशल मीडिया पर एक आर्टिकल जो इससे जुड़ा था, वह शेयर हो रहा था। इस आर्टिकल के मुताबिक पुतिन की बेटी को वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स हुए हैं और उनकी मौत हो गई है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि पुतिन की छोटी बेटी कटरीना को जब दूसरा इंजेक्शन दिया गया तो उनके शरीर का तापमान बढ़ गया और कुछ ही समय बाद उन्हें एक दौरा पड़ गया। डॉक्टर वैक्सीन की वजह से हुए साइड इफेक्ट्स को नियंत्रित नहीं कर सके और 15 अगस्त की शाम कटरीन को मृत घोषित कर दिया गया।

पुतिन की किस बेटी को मिला इंजेक्शन
अभी तक राष्ट्रपति के आधिकारिक ऑफिस क्रेमलिन की तरफ से इस तरह की कोई खबर नहीं दी गई है। न ही पुतिन की तरफ से कोई बयान किसी मीडिया संस्थान को दिया गया था। वहीं यह आर्टिकल उस वेबसाइट से आया था जिसे कुछ हफ्तों पहले ही शुरू किया गया था। एक टैरो कार्ड रीडर की तरफ से यू-ट्यूब पर आए वीडियो की वजह से भी इस दावे को बल मिल रहा था। कुछ समय बाद इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है कि पुतिन की कौन सी बेटी को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी गई थी। रूस की कोरोना वैक्सीन को रूस ने स्पूतनिक V नाम दिया है।

पुतिन ने मानी थी तेज बुखार की बात
अपनी सरकार के सदस्यों को वैक्सीन के बारे में जानकारी देते समय ही राष्ट्रपति ने बताया कि उनकी एक बेटी को पहले ही वैक्सीनेट किया जा चुका है। हालांकि उन्होंने उस समय यह बात भी कही थी कि पहला इंजेक्शन देने के बाद उनकी बेटी को काफी तेज बुखार था। पुतिन दो बेटियों 35 साल की मारिया और 34 साल की कटरीना के पिता हैं। पुतिन ने बताया था कि जब उनकी बेटी को वैक्सीन दी गई तो पहले दिन उसे 100.4 डिग्री था बुखार था। बाद में यह गिरकर 98.6 डिग्री पर पहुंच गया। जब उसे वैक्सीन का दूसरा शॉट दिया गया तो भी तापमान में हल्का इजाफा हुआ लेकिन फिर यह सामान्य हो गया। पुतिन ने आगे कहा, 'फिलहाल वह ठीक है और अब उसके पास एंटीबॉडीज हैं।'

बड़ी बेटी है मेडिकल रिसर्चर
पुतिन ने कहा, 'अगर मैं यह कहूं कि मेरी बेटी प्रयोग का हिस्सा है तो गलत नहीं होगा।' अभी तक हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आई कि पुतिन की कौन सी बेटी को वैक्सीन दी गई है। पुतिन की बड़ी बेटी मारिया एक बॉयोलॉजिस्ट और रिसर्चर हैं, इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उन्हें ही दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन दिया गया। मारिया ने सेंट पीट्सबर्ग की स्टेट यूनिवर्सिटी से बायोलॉजी की पढ़ाई की है और मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से मेडिसन में ग्रेजुएट हैं। वह फिलहाल मॉस्को के एंडोक्रिनोलॉजी रिसर्च सेंटर से पीएडी की पढ़ाई कर रही हैं। कहते हैं कि वह राष्ट्रपति पुतिन को जेनेटिक इंजीनियरिंग में सलाह देने का काम करती हैं।

Fact Check
दावा
Vladimir Putin’s daughter DIES after second dose of COVID vaccine
नतीजा
This is a fake news because Russian authorities have not confirmed it also it is still not clear which daughter has got the first vaccine among the two.












Click it and Unblock the Notifications