Fact Check: क्या विराट कोहली ने कोलकाता रेप-हत्याकांड पीड़िता की मां को दिए 50 करोड़, जानें वायरल दावे का सच
Virat Kohli: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 साल की ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्याकांड के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस बीच, सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने पीड़िता की मां को 50 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।
विराट कोहली के नाम से वायरल हो रही इस पोस्ट को कुछ यूजर्स सच मानकर वायरल भी कर रहे हैं। हालांकि, अब इस वायरल पोस्ट में किए गए दावे का सच सामने आ गया है। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, यह दावा पूरी तरह से झूठा निकला। इस दावे में कोई सच्चाई नहीं पाई गई।

गौरतलब है कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद संजय रॉय नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद, कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आदेश दिया था।
विराट कोहली के नाम से क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डॉ.जवाहर लाल सिंह नाम के अकाउंट पर विराट कोहली की फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में ऐसा दावा किया गया है कि,'जब पूरी दुनिया कोलकाता के पीजी ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता की दिल दहला देने वाली कहानी बयां कर रही थी'
तो "विश्व क्रिकेट के विराट कोहली" ने उनके (पीड़िता के मां) आरामदायक जीवन के लिए 50 करोड़ की रकम देना का वादा किया है। महीनों बाद जब उनके आंसू सूख जाएंगे तो यह रकम उन्हें मुस्कुराने में मदद करेगी। वहीं, फोटो पर लिखा है, 'प्यार उससे करो जो खबरा वक्त में मदद करे। कोहली ने कोलकाता रेप पीड़िता की मां की खुशी के लिए 50 करोड़ रुपये दान किए।'
तथ्य-जांच के परिणाम
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए जब सर्च किया गया तो हमें इस दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसी जानकारी विरोट कोहली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कोई पोस्ट या बयान नहीं मिला, जिससे इस तरह के दान का संकेत मिलता हो। सोचने वाली बात यह है कि अगर विराट कोहली ने ऐसी कोई घोषणा की होती या तो इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट ज़रूर होती।
हालांकि, हमें कहीं भी कोई न्यूज रिपोर्ट और पोस्ट नहीं मिली। सोशल मीडिया में वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे को गलत पाया है। क्रिकेटर विराट कोहली ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले में पीड़िता की मां को 50 करोड़ रुपये डोनेट या ऐसा कोई भी दावा नहीं किया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही पोस्ट पूरी तरह फेक है।

Fact Check
दावा
दावा: सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने पीड़िता की मां को 50 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं।
नतीजा
फैक्ट: विराट कोहली ने कोलकाता रेप पीड़िता की मां को 50 करोड़ रुपए दान नहीं किए हैं और न ही ऐसी कोई घोषणा की है। वायरल दावा गलत है।












Click it and Unblock the Notifications