अडानी ग्रुप शेयर क्रैश के बीच Adani के खिलाफ विरोध! जानिए वायरल तस्वीर का सच
अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का सीधा अडानी के ग्रुप पर पड़ा। कंपनी के शेयर काफी नीचे तक गिरे। इस बीच अडानी के विरोध की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को रिपोर्ट में लगे आरोपों को अडानी ग्रुप की ओर से भले खारिज कर दिया गया, लेकिन गुरुवार को कंपनी के शेयर पर इसका विपरीत प्रभाव देखा गया। इस बीच सोशल मीडिया पर अडानी के विरोध की एक तस्वीर भी शेयर की गई। आइए जानते हैं कि किया सच में अडानी का हाल ही में विरोध किया गया, जैसा की तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है।
अडानी के विरोध का दावा करने वाली तस्वीर ऐसे समय में वायरल हुई जब अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिसमें अडानी ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और शेयर बाजार में हेराफेरी के आरोप लगाए गए। ट्वीटर पर ये तस्वीर साउथ कोलकाता कांग्रेस सेवादल के अकाउंट से पोस्ट हुई। जिसमें लिखा गया कि आस्ट्रेलिया में अडानी के खिलाफ हुआ विरोध अब फैल रहा है।

Recommended Video

क्या है सच?
यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया में अडानी के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान ली गई थी, जो 2017 में हुआ था। इसकी जानकारी तब हुई जब इसे इस तस्वीर से जुड़ा एक वीडियो वेबसाइट पर देखा गया। वीडियों में वही तस्वीर दिख रही थी, जिसको लेकर अब अडानी के विरोध का दावा किया जा रहा है। ये तस्वीर 'स्टॉप अडानी' नाम के एक अकाउंट से 7 अक्टूबर 2017 को अपलोड की गई थी। ऐसे में तस्वीर को लेकर किया गया दावा गलत है। ये तस्वीर पुरानी है।
यूरोबोडल्ला ने किया था विरोध
दरअसल, ये तस्वीर उस वक्त की है जब आस्ट्रेलिया में 70 स्थानीय समूहों के एक नेटवर्क के नेतृत्व में अडानी एंटरप्राइज की कोयला खदान में खनन का विरोध किया जा रहा था। तस्वीर के साथ उपलब्ध जानकारी में कहा गया कि लगभग 250 यूरोबोडल्ला लोग 7 अक्टूबर 2017 को अडानी ग्रुप के विरोध में आस्ट्रेलिया के कांगो बीच पर एकत्र हुए थे।

Fact Check
दावा
तस्वीर में अडानी ग्रुप शेयर क्रैश के बीच अडानी के विरोध का दावा किया जा रहा है।
नतीजा
तस्वीर में किया गया दावा गलत है। तस्वीर वर्ष 2017 की है। ये अस्ट्रेलिया में एक खनन प्रोजेक्ट के विरोध की तस्वीर है, जिसका कांट्रैक्ट लेने वाले समूहों में अडानी ग्रुप भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications