Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: क्या असली है पीएम मोदी और पामेला गोस्वामी की साइकिल रैली की फोटो? जानें सच

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस कमर कसकर मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच 19 फरवरी को बीजेपी की युवा कार्यकर्ता पामेला गोस्वामी को कोलकाता पुलिस ने कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक और बीजेपी नेता की गिरफ्तारी हुई है। जिसे पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Fact Check viral photo of PM Modi riding bicycle along with Pamela Goswami, fake photo

इसी बीच सोशल मीडिया पर पामेला गोस्वामी की पीएम मोदी के साथ साइकिल रैली की एक फोटो वायरल हो रही है। वायरल हो रही फोटो में लिखा गया है कि, फोटोजीवी और कोकीन जीवी एक साथ। कई फेसबुक और ट्विटर यूजर्स ने फोटो को शेयर किया है। जब वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने इस फोटो की पड़ताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

वन इंडिया ने पड़ताल में पाया कि, पीएम मोदी के साथ पामेला गोस्वामी की साइकिल चलते हुए वायरल हो रही तस्वीर मॉर्फ्ड है। इस तस्वीर को दो अलग-अलग तस्वीरों को मिलकर बनाया गया है। रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमने दोनों तस्वीरों के असली स्रोत का पता लगाया। 1 दिसंबर, 2020 को पामेला गोस्वामी ने अपनी साइकिल चलाते हुए फेसबुक पर पोस्ट की थी। जिसमें एक तस्वीर में उन्होंने भाजपा सदस्य अनुपम मलिक को भी टैग किया था।

Fact Check viral photo of PM Modi riding bicycle along with Pamela Goswami, fake photo

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी एनडीए सरकार के पहले कार्यकाल में जून 2017 में नीदरलैंड दौरे पर गए थे। जहां मार्क रूट ने प्रधानमंत्री मोदी को ये साइकिल भेंट की थी। जिसकी तस्वीर भी पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का इस तोहफे के लिए शुक्रिया अदा किया था। इन दोनों फोटो को देखें तो साफ होता है कि इन तस्वीरों को मिलकर मॉर्फ करके पोस्ट किया है। इससे साफ होता है कि, वायरल हो रही तस्वीर फेक है।

Fact Check

दावा

वायरल हो रही फोटो में लिखा गया है कि, फोटोजीवी और कोकीन जीवी एक साथ।

नतीजा

इन तस्वीरों को मिलकर मॉर्फ करके पोस्ट किया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+