Fact Check: आंध्र के बुर्का पहने तस्कर के वीडियो को कर्नाटक चुनाव से जोड़कर शेयर किया गया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के13 मई को नतीजे आने वाले हैं। लेकिन, उससे पहले ही एक युवक का बुर्का पहने वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मुसलमानों को बदनाम करने और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

फैक्ट चेक में मामले से पर्दा हटा। दरअसल, यह वीडियो साल 2020 का है। इसका कर्नाटक चुनाव से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है। बुर्का पहने युवक शराब तस्कर है। तीन साल पहले आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से युवक को उसकी गैंग के साथ गिरफ्तार किया गया था।
क्या हो रहा है वायरल ?
सोशल मीडिया में बुर्का पहने युवक का वीडियो शेयर किया गया। साथ ही लिखा गया कि मुसलमान को बदनाम करने के लिए बुर्का पहन कर कर्नाटक में पथराव कर रहा था। इसे बीजेपी के खिलाफ साजिश न कहा जाए, अभी इसी पार्टी की सरकार है। साथ ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव को हैश टैग किया गया।
कैसे हुआ पर्दाफाश ?
दरअसल, गूगल पर मामले से संबंधित एक वीडियो साल 2020 का यूट्यूब पर सामने आया। जिसमें आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की पुलिस ने तीन शराब तस्करों का भंडाफोड़ किया था। इसमें एक आरोपी बुर्का पहने था। पुलिस ने सका बुर्का और नकाब दोनों उतरवाया था। मामले का वीडियो तीन साल बाद कर्नाटक चुनाव से बेवजह जोडा गया है।

Fact Check
दावा
शराब तस्कर का वीडियो कर्नाटक चुनाव से जोड़ा गया
नतीजा
वायरल दावा गलत है












Click it and Unblock the Notifications