Fact-Check: जानिए, 1 दिसंबर से लागू हो रहे लॉकडाउन के वायरल दावे की सच्चाई

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि सरकार महामारी को काबू करने के लिए अगले महीने से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। हालांकि यह दावा बिल्कुल गलत है क्योंकि कोरोना वायरस को लेकर देश में फिर से लॉकडाउन लागू करने की सरकार की कोई मंशा या योजना नहीं है। पीआईपीबी फैक्ट-चेक की टीम ने ट्वीट करते हुए इस दावे को खारिज किया है।

लापरवाही और वायु प्रदूषण से बढ़ा कोरोना वायरस

लापरवाही और वायु प्रदूषण से बढ़ा कोरोना वायरस

गौरतलब है कि देश में रोजाना 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी जरूर आई है लेकिन दिल्ली समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मरीजों के आकड़ों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी देते हुआ कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है। उन्होंने देश में कोरोना के बढ़ने की वजह लोगों की लापरवाही और वायु प्रदूषण को बताया है।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे ऐसे दावे

देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर से लॉकडाउन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसी कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं जिसमें 1 दिसंबर से देशभर में फिर से लॉकडाउन लगाने की बात कही गई है। हाल ही में सत्यता की जांच करने वाली पीआईपीबी फैक्ट-चेक टीम ने एक ट्वीट किया जसमें लॉकडाउन की बात से इनकार किया गया है।

पीआईपीबी फैक्ट-चेक टीम ने किया ये ट्वीट

पीआईपीबी फैक्ट-चेक टीम ने किया ये ट्वीट

पीआईपीबी फैक्ट-चेक के ट्वीट में कहा गया, 'एक प्रमुख मीडिया आउटलेट द्वारा कथित रूप से पोस्ट किए गए एक ट्वीट में दावा किया गया है कि देश में कोरोना वायरस मामलों की बढ़ती संख्या के कारण सरकार 1 दिसंबर से देशव्यापी लॉकडाउन को फिर से लागू करने जा रही है। पीआईपीबी फैक्ट-चेक की जांच में यह ट्वीट झूठा साबित हुआ है। सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।'

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: रिक्शा जब्त होते ही फूट-फूटकर रो पड़ा रिक्शा चालक नहीं है भारत का

Fact Check

दावा

1 दिसंबर से फिर से लागू होगा लॉकडाउन।

नतीजा

सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+