Fact Check: सावधान! तमिलनाडु में फर्जी पुलिस डाल रही डैकती, जानिए घटना की हकीकत?

नई दिल्ली,05 अक्टूबर: आज के वक्त में सूचना पहुंचाना का सबसे अच्छा जरिया सोशल मीडिया को माना जाता है, लेकिन इसका यूज अफवाह और गलत जानकारी फैलाने के लिए भी किया जाता है। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक पुलिस की फेक ड्रेस पहने एक बदमाश घर में घुसता है और उसके पीछे कई बदमाश एक के बाद एक करके महिला को पीटने और जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश करते हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि यह घटना तमिलनाडु के तिरुपुर शहर की है। इसी के साथ लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि किसी ही कीमत में किसी अजनबी के लिए गेट नहीं खोले। आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई जानिए...

Tamil Nadu Police

वीडियो की देखा जा सकता है कि घर का गेट पर एक महिला पुरुष जो पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहा है। उसको गिलास का पानी देने के लिए खोलती है। कुछ देर बाद जब महिला से पानी का गिलास वापस लेने के लिए आती है तो शख्स अचानक उसे पीटना शुरू कर देता है और उसे घर के अंदर खींच लेता है। कुछ ही देर बाद दो और आदमी सीढ़ियाँ चढ़कर घर में दाखिल होते हैं। महिला बदमाशों का मुकाबला करती है। सामने वाले घर का गेट खुलता है। कुछ ही देर बाद तीनों युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला 'चोर चोर' चिल्लाती है।

सोशल मीडिया पर यूजर इस घटना को तमिलनाडु के तिरुपुर की बताकर लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। तमिल में लिखे इस पोस्ट में बताया गया कि है कि तमिल महिलाओं को सावधान रहना चाहिए। तिरुपुर में पीने के पानी को लेकर महिला पर हमला और कई लाख के जेवर लूट लिए। महिला घायल। लेकिन जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर की निकली, जिसका तमिलनाडु से कोई संबंध नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 13 सितंबर की है। जो करधनी थाना इलाके के मंगलम सिटी सोसायटी स्थित डी 103 में रहने वाली महिला के साथ घटी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में दिखने वाली महिला का नाम बृजेश कंवर है, जिसने बताया था कि बदमाशों ने पिस्टल से डराने की कोशिश की थी, लेकिन जब उनका पालतू कुत्ताभौंकने लगा और उनमें से एक को भी काट लिया तो वे खुद डर गए।

वहीं इस वीडियो को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने भी किए जा रहे दावे का खंडन करते हुए इसे 'फर्जी खबर' करार दिया है। अपने ट्वीट में पुलिस ने बताया कि हमें तमिलनाडु में एक महिला पर हमला करने के बाद एक घर में जबरन घुसने की घटना के बारे में कोई हालिया रिपोर्ट नहीं मिली। ऐसे में साफ है कि जयपुर के वीडियो को तमिलनाडु के तिरुपुर का बताकर गलत तरीके से शेयर किया जा रहा है।

Fact Check

दावा

हमले का वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है।

नतीजा

वीडियो तमिलनाडु के तिरुपुर का नहीं है। गलत दावे के साथ वायरल हो रहा है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+