Fact Check: ब्रेकअप के बाद सुष्मिता बनीं तीसरी बार मां, अब बेटे के लिया गोद? क्या है सच?

मुंबई, 13 जनवरी। 'पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी' सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हुआ है, जिसके बारे में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने जिंदगी के इस दर्द के बारे में जज्बात जाहिर किए थे। इस पोस्ट के बाद सुष्मिता की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो तीन बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके साथ उनकी दोनों बेटियां रिनी और अलीशा के साथ एक छोटा बेटा भी है, जिसे कि सुष्मिता प्यार करती नजर आ रही हैं।

सुष्मिता सेन ने बेटे के लिया गोद?

सुष्मिता सेन ने बेटे के लिया गोद?

इस तस्वीर के वायरल होने पर ये खबर फैल गई कि सुष्मिता सेन ने तीसरे बच्चे यानी कि एक लड़के को गोद ले लिया है और इस तरह से वो अब तीन बच्चों की मां बन गई हैं। आपको बता दें कि लीक से हटकर काम करने में यकीन करने वाली सुष्मिता सेन ने साल 2000 में बेटी रिनी और साल 2010 में अलीशा को गोद लिया था। सुष्मिता अपने बच्चों को हर तरह से सुखी और खुश रखने का प्रयास करती हैं।

 सुष्मिता ने किया दोस्त के बच्चे को प्यार

सुष्मिता ने किया दोस्त के बच्चे को प्यार

फिलहाल बेटे संग तस्वीर वायरल होने पर सुष्मिता के फैंस सच जानने के लिए काफी क्रेजी हो गए। इंडिया टूडे के खबर के मुताबिक वायरल तस्वीर में सुष्मिता जिस लड़के को प्यार कर रही हैं, वो उनका नहीं बल्कि उनके किसी दोस्त का बच्चा है। हालांकि वो दोस्त कौन है? इसका खुलासा नहीं हुआ है। जो तस्वीर वायरल हुई है वो उस रेस्तरां के बाहर की है, जहां वो अपनी दोनों बेटियों के साथ पिता शुबीर सेन का बर्थडे सेलिब्रेट करने गई थीं।

रोहमन संग टूटा रिश्ता

रोहमन संग टूटा रिश्ता

मालूम हो कि 23 दिसंबर 2021 को, सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर पुष्टि की थी कि वह और रोहमन अलग हो गए हैं। अपने पूर्व प्रेमी रोहमन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, सुष्मिता ने लिखा, "हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की, हम दोस्त बने रहें !! रिश्ता बहुत पुराना था...प्यार बाकी है !! #nomorespeculations #liveandletlive #cherishedmemories #कृतज्ञता #प्यार #दोस्ती आई लव यू दोस्तों!!!

दोनों के बीच उम्र में 15 साल का अंतर था

दोनों के बीच उम्र में 15 साल का अंतर था

आपको बता दें कि दोनों के बीच उम्र में 15 साल का अंतर था। दोनों के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दोनों शादी करेंगे लेकिन साल के जाते-जाते दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ गईं। मालूम हो कि रोहमन ने सुष्मिता और उनकी दो बेटियों के साथ उन्‍हीं के घर में रहते थे। मालूम हो कि रोहमन एक मॉडल हैं। दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे इसलिए दोनों का अलग होना हर किसी को हैरान कर गया।

पहले भी कई हस्तियों के साथ जुड़ा है नाम

पहले भी कई हस्तियों के साथ जुड़ा है नाम

गौरतलब है कि हाल ही में आर्या सीजन 2 में दमदार नजर आईं सुष्मिता सेन का नाम रोहमन से पहले ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।

Fact Check

दावा

ब्रेकअप के बाद सुष्मिता बनीं तीसरी बार मां

नतीजा

ये खबर सच नहीं है। सुष्मिता सेन ने बेटे को गोद नहीं लिया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+