Fact Check: क्या सलमान खान की होने वाली है शादी? जानें क्या है भाईजान के वेडिंग का पूरा सच
Salman Khan Wedding: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान को बार बार लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं अप्रैल 2024 में तो सलमना खान के घर पर फायरिंग भी की गई थी।
बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा
हालांकि सलमान खान इव धमकियों को इग्नोर करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' और पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं सलमान खान के फैंस और परिवार वालों को उनकी सुरक्षा की चिंता सता रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं सलमान खान
आपको बता दें कि धमकी मिलने के बाद से सलमान खान की सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा उन्हें पब्लिक इवेंट्स में जाने से भी मना किया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर तरह तरह की बातें होने लगी हैं।
सलमान खान जल्द करने वाले हैं शादी?
इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि सलमान खान अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 58 साल के सलमान खान जल्द ही शादी कर सेटल होने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि सलमान खान किसी फेमस भारतीय एथलिट के साथ शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
58 की उम्र में सलमान खान का वेडिंग प्लान
58 साल की उम्र में भी सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कुंवारों में से एक हैं। वह अपने सिंगल स्टेटस के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके शादी करने की अटकलें तेजी से फैली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किसी मशहूर भारतीय एथलीट से शादी करने जा रहे हैं।
क्या टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से होगी शादी
कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जा रहा है कि वो एथलीट टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद फिलहाल सानिया मिर्जा सिंगल मदर हैं। अब उनका नाम सलमान खान के साथ जोड़ा जा रहा है। सलमान और सानिया को कई मौकों पर पब्लिकली एक साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं।
नहीं होगी सलमान खान और सानिया मिर्जा की शादी
आपको बता दें कि ये सभी दावे झूठे हैं। सलमान खान और सानिया मिर्जा की तरफ से शादी की कोई भी बात सामने नहीं आई है। इस मामले में दोनों सेलेब्स की टीम की तरफ से भी कुछ नहीं कहा गया है। जानकारी के अनुसार सलमान खान फिलहाल शादी करने का कोई प्लान नहीं बना रहे हैं। उनका पूरा ध्यान इस समय उनके काम पर है।
सलमान खान की हीरोइन बनना चाहती थीं सानिया
सानिया मिर्जा ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वह सलमान खान की फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें सलमान खान से प्यार है। वो सलमान खान को खूब पसंद करती हैं। इसके बाद से ही लोग सानिर्या मिर्जा के साथ भआईजान का नाम जोड़ने लगे हैं। हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि सलमान खान और सानिया मिर्जा शादी करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications