Fact Check: तो इस वजह से रणबीर कपूर ने उठाकर फेंका था फैन का मोबाइल, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि रणबीर कपूर फैंस के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं। हालांकि, कई लोगों को इसपर यकीन करना काफी मुश्किल हो गया था। अब वीडियो की सच्चाई सामने आई है।

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस वीडियो में वे एक फैन का फोन फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन वीडियो में रणबीर कपूर के जिस रिएक्शन की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं औऱ सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, उसकी सच्चाई तो कुछ औऱ ही है। कभी भी फैंस को मायूस नहीं करने वाले रणबीर कपूर को फैन के साथ इस तरह बर्ताव करता देख लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। आइये आपको इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं।

रणबीर को देख नाराज हुए फैंस

रणबीर को देख नाराज हुए फैंस

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा था कि एक्टर का एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। फैन एक बार नहीं बल्कि कई बार सेल्फी लेने की कोशिश करता है। ऐसे में आखिरकार रणबीर कपूर फैन का फोन मांगते हैं, और उसे उठाकर पीछे फेंक देते हैं। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस के लिए इस बार पर यकीन कर पाना मुश्किल है रणबीर इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकते हैं।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो देखने के बाद कई फैंस ने रणबीर कपूर को काफी रूड बताया। कई लोगों ने कहा कि एक्टर ने आज से पहले फैंस के साथ कभी भी इस तरह का बर्ताव नहीं किया। फिर ऐसे में रणबीर का इस तरह का बिहेवियर हैरान कर देने वाला है। लेकिन अब इंटरनेट पर इस तरह की बातें और रणबीर का बिहेवियर वायरल होने के बाद आखिरकार इस वीडियो की सच्चाई सामने आ ही गई है।

क्या है वीडियो की सच्चाई?

क्या है वीडियो की सच्चाई?

दरअसल, रणबीर कपूर एक फोन के ऐड की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान किसी ने ये वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। हालांकि, ये अभी तक नहीं मालूम है कि वीडियो जानबूझकर कर वायरल करने के लिए बनाया गया था ताकि जिस ब्रांड का ऐड शूट हो रहा है, उसके बारे में चर्चा हो, या फिर ये गलती से वायरल हो गया हो। वैसे फिलहाल फैंस के लिए ये जानना राहत की बात है कि रणबीर ने किसी फैन के साथ बदसलूकी नहीं की। ये सिर्फ उनकी एक्टिंग थी।

फैंस को नहीं हुआ था यकीन

फैंस को नहीं हुआ था यकीन

सेलेब्स के कई वीडियो अकसर वायरल होते हैं, जिनमें वे फैंस से इरिटेट हो जाया करते हैं। कभी कभार स्टार्स के फैंस भी ऐसा कुछ कर देते हैं, जिससे उनका पारा हाई हो जाता है और वो तुरंत रिएक्ट कर देते हैं। ऐसे में उनके वीडियोज वायरल हो जाते हैं। इसी तरह रणबीर कपूर का भी ये वीडियो जमकर वायरल हुआ। हालांकि, वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

Recommended Video

    Ranbir Kapoor की Shamshera से लेकर Aamir Khan की Laal Singh Chaddha रहीं 2022 की Flop फिल्में!

    Fact Check

    दावा

    False news

    नतीजा

    False news

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+