Fact Check: क्या धार्मिक आयोजन में पिंक साड़ी पहनकर राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भांजी तलवार?
Fact Check: आज राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का जन्मदिन है, सुबह से ही उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि दीया कुमारी तलवारबाजी कर रही हैं।

वायरल वीडियो में जो महिला दिख रही हैं, उनका पहनावा, उनकी हेयरस्टाइल बिल्कुल दीया जैसा है इसलिए लोगों ने उन्हें दीया कुमारी समझकर बधाई दे दी।
वीडियो में जहां महिला तलवारबाजी कर रही हैं वहां आस-पास महिलाएं भगवा वस्त्र पहने हुए हैं, श्रीराम के भजन बज रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने कमेंट लिखे हैं 'देश की महिलाओं को इनसे सीखना चाहिए।'
गुजराती महिला को लोगों ने समझा दीया कुमारी
लेकिन सच ये है कि 'ये वायरल वीडियो दीया कुमारी का नहीं बल्कि गुजराती महिला निकिताबा राठौड़ का है। इस सच का खुलासा किया है आज तक चैनल ने, जिन्होंने गुजराती महिला निकिताबा राठौड़ से इस बारे में बात की और वायरल वीडियो का असली सच लोगों को बताया।
निकिताबा राठौड़ देती हैं बच्चों को तलवारबाजी की ट्रेनिंग
निकिताबा राठौड़ ने 22 जनवरी यानी की अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन अहमदाबाद के नरोडा में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया था, जहां लोगों ने प्रभु राम के अयोध्या वापसी पर 11 हजार दीए जलाकर दिवाली मनाई थी।
लोगों की प्रतिक्रियाओं पर जताई निकिताबा ने हैरानी
बता दें कि निकिताबा राठौड़ एक प्रशिक्षित तलवारबाज हैं और पिछले 5 सालों सें राजपूत परिवार के बच्चों को तलवारबाजी की मुफ्त ट्रेनिंग दे रही हैं। वो अहमदाबाद में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं और वो खुद ये जानकर हैरान हैं कि उन्हें लोग राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी समझ बैठे हैं।

आपको बता दें कि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का जन्म 30 जनवरी 1971 को जयपुर राजघराने में हुआ था।, वो पूर्व महाराजा सवाई भवानी सिंह और पद्मिनी देवी की इकलौती बेटी हैं।
साल 2018 में राजकुमारी दीया का हुआ था तलाक
उन्होंने नरेन्द्र सिंह से 1997 में प्रेम विवाह किया था, उस वक्त इस शादी का काफी विरोध हुआ था क्योंकि दोनों ही एक ही गोत्र से थे। उस वक्त तो दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह अपने प्यार के लिए दुनिया के सामने खड़े थे लेकिन आगे चलकर दोनों की शादी टूट गई। साल 2018 में राजकुमारी दीया और नरेंद्र सिंह का तलाक हो गया था। इस शादी से दोनों को तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे पद्मनाभ सिंह, लक्ष्यराज सिंह और एक बेटी गौरवी है।
साल 2013 में वह भाजपा पार्टी में शामिल हुई और सवाई माधोपुर से विधायक चुनी गईं और इसके बाद उन्होंने ह 2019 में राजसमंद से लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद पहुंचीं लेकिन साल 2023 के विधनासभा चुनाव में उन्होंने विद्याधर नगर से बंपर जीत हासिल की और अब वो राज्य की डिप्टी सीएम का पद संभाल रही हैं। वो अपने बयानों के अतिरिक्त अपने रॉयल लुक की वजह से भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं।

Fact Check
दावा
तलवारबाजी का करतब दिखाती ये महिला राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी हैं।
नतीजा
तलवारबाजी के करतब दिखाती ये महिला राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications