Fact Check: राहुल गांधी ने केरल से कर्नाटक में आते ही धारण की हिंदू वेशभूषा? जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई

Bharat Jodo Yatra में इन दिनों व्यस्त चल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद अभी भी थमा नहीं है। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से गुजर रही है, जहां बीजेपी की सरकार है। सोशल मीडिया पर इस यात्रा से जुड़ी कई गलत जानकारियां लगातार शेयर की जा रही हैं जो लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही हैं। ऐसी ही एक फोटो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जैसे ही केरल से कर्नाटक में आते हैं तो उनके कपड़े बदल जाते हैं।

Rahul gandhi

क्या है वायरल पोस्ट में?

वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने केरल से कर्नाटक पहुंचने के बाद हिंदू धार्मिक पोशाक ग्रहण कर ली है। वायरल पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें से एक फोटो को केरल का बताया जा रहा है तो वहीं दूसरी फोटो राहुल गांधी को कर्नाटक में बताया जा रहा है। इन दोनों तस्वीरों में राहुल गांधी ने अलग-अलग कपड़े पहने हैं। वायरल पोस्ट में केरल वाली तस्वीर में राहुल गांधी ने टीशर्ट और पैंट पहनी हुई है, जबकि दूसरी फोटो में जो कि केरल की बताई जा रही है, उसमें राहुल गांधी गले में रूद्राक्ष की माला और सफेद कुर्ता पहने हुए हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने धार्मिक शॉल भी ओढ़ रखी है। साथ ही माथे पर लाल टीका लगाया है और उनके पीछी प्रियंका गांधी भी हैं।

इन दोनों तस्वीरों को मलयालम भाषा में इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया है कि आपको कम्युनिस्ट केरल में किसी भी चीज़ से डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वहां पिनाराई सरकार है।"

क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल पोस्ट में नजर आ रही पहली तस्वीर वास्तव में केरल की ही है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है, लेकिन दूसरी तस्वीर को लेकर आपको उसकी सच्चाई जान लेनी चाहिए। दूसरी तस्वीर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की नहीं है। यह तस्वीर 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान की है, जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाराणसी गए थे। वहीं पहली फोटो केरल के मलप्पुरम और वायनाड जिलों की है।

Fact Check

दावा

Viral post 2nd image is visit to Kashi Vishwanath temple during the 2022 UP assembly elections. It is not related to the Bharat Jodo Yatra.

नतीजा

Viral post 2nd image is visit to Kashi Vishwanath temple during the 2022 UP assembly elections. It is not related to the Bharat Jodo Yatra.

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+