Fact check: पोस्ट ऑफिस में 1 अप्रैल से निकासी और जमा करने पर हर बार लगेंगे 25 रुपए, जानें सच
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, पोस्ट ऑफिस में अकाउंट वालों से 1 अप्रैल से निकासी पर हर बार 25 रुपए वसूलेगी सरकार। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, नए नियम के तहत लिमिट से ज्यादा बार कैश जमा करने, निकासी करने और आधार आधारित AePS ट्रांजैक्शन करने पर चार्ज कटेगा। इस पर सरकार की ओर से सफाई आई है।

दरअसल दो दिन पहले कई न्यूज वेबसाइट ने खबर चलाई थी कि, 1 अप्रैल 2021 से पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के लिए कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने अब निकासी, जमा करने और एईपीएस (आधार आधारित पेमेंट सिस्टम) पर चार्ज लगाने का फैसला किया है। यानी आपको पैसे जमा करने और निकालने के लिए भी चार्ज देना होगा। इस नए नियम को 1 अप्रैल 2021 से लागू किया जाना है।
इसके तहत अब एक लिमिट से ज्यादा बार कैश जमा करने और निकासी करने पर एक आधारिक चार्ज लगेगा। सेविंग अकाउंट के लिए डिपॉजिट करना पूरी तरह मुफ्त होगा और एक महीने में केवल 4 बार निकासी पर किसी तरह का चार्ज नहीं होगा। उसके बाद कम से कम 25 रुपये या कीमत का 0.50 प्रतिशत चार्ज कटेगा। करेंट अकाउंट की बात करें तो 25 हजार रुपये तक की निकासी पर किसी तरह का चार्ज नहीं कटेगा लेकिन वहीं, उसके तुरंत बाद 25 रुपये का चार्ज लगना शुरू हो जाएगा।
पीआईबी की फैक्ट चेक विंग ने इस वायरल न्यूज की पड़ताल की है। उन्होंने पड़ताल के बाद इस खबर को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा कि, एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 1 अप्रैल से डाकघर द्वारा खाताधारकों से हर नकद निकासी पर ₹25 वसूले जाएंगे। #PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। भारतीय पोस्ट ऑफिस ने खाताधारकों द्वारा पैसे निकालने पर शुल्क लगाने की कोई घोषणा नहीं की है।

Fact Check
दावा
पोस्ट ऑफिस में अकाउंट वालों से 1 अप्रैल से निकासी पर हर बार 25 रुपए वसूलेगी सरकार।
नतीजा
यह दावा फर्जी है। भारतीय पोस्ट ऑफिस ने खाताधारकों द्वारा पैसे निकालने पर शुल्क लगाने की कोई घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications