Fact check: प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने छात्रों को बेरहमी से पीटा? जानें क्या है इस वायरल फोटो का सच

नई दिल्ली, 29 नवंबर: रेलवे भर्ती बोर्ड नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के रिजल्ट में कथित धांधली के आरोप के बाद छात्रों के प्रदर्शन हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को पीटा था। अब इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही इस घटना के नाम पर कई छात्रों की मारपीठ की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने छात्रों पर बर्बरता की है।

 fact check old picture of injured student circulated on social media

ऐसी ही एक वायरल तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा छात्रों की पिटाई की गई है जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। वायरल तस्वीर में एक युवक बिस्तर पर लेटा हुआ है जिसकी पीठ पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं। जिसे इस घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। आरजेडी विधायक ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- अपने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद कह देना कि वो छात्र जिंदा लौट आया, जो अपने हक की मांग करने सरकार के समक्ष गया हुआ था। जिस दिन वह ऑफिसर बनकर लौटेगा ना और सिस्टम की सफाई करेगा और सबका हिसाब लेगा तब कुछ मत कहना! #RRB_NTPC

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर वन इंडिया ने फैक्ट चैक किया है। जब हमने वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए गूगल में सर्च किया तो यह फोटो हमें कई न्यूज वेबसाइट में मिली। वहीं, बड़ी बात ये है कि यह फोटो 2019 से ही इंटरनेट पर मौजूद है। पीआईबी इंडिया ने भी वायरल फोटो का फैक्ट चेक किया। पीआईबी इंडिया के अनुसार ये पुरानी फोटो है और इस फोटो का मौजूदा आरआरबी-एनटीपीसी की परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं है। यह फर्जी फोटो है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के परीक्षा परिणाम से नाराज अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन ने बुधवार को बिहार के गया में हिंसक रूप धारण कर लिया। रेलवे में नौकरी के इच्छुक आक्रोशित अभ्यर्थियों ने बुधवार को गया जंक्शन पर जमकर हंगामा किया और कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिए। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। इसके अलावा बिहार के कई स्थानों पर युवाओं ने ट्रेनों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया।

Fact Check

दावा

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट में धांधली के विरोध में हुए प्रदर्शन में घायल एक छात्र की है।

नतीजा

ये फोटो साल 2019 से ही इंटरनेट पर मौजूद है ।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+