Fact Check:क्या भूपेंद्र पटेल के CM बनते ही भावनगर पुलिस ने डॉन को सरेआम खूब पीटा? जानें सच

Fact Check:क्या भूपेंद्र पटेल के CM बनते ही भावनगर पुलिस ने डॉन को सरेआम खूब पीटा? जानें सच

नई दिल्ली, 19 सितंबर: गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में घाटलोदिया के भाजपा विधायक भूपेंद्र पटेल ने 13 सितंबर को शपथ ली है। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए सीएम बने हैं। इन राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी कुछ लोगों को सार्वजनिक रूप से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर कर लिख रहे हैं कि भूपेंद्र पटेल के राज्य में सरकार बनते ही अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

fake news buster

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में कुछ पुलिस अधिकारी सरेआम किसी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर लिखा गया है, ''गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बनते ही, उनका रूजान आना शुरू हो गया है। भावनगर में पुलिस ने वहां के एक बड़े डॉन को गिरफ्तार करके बीच चौराहे पर पिटा है।''

इंडिया टुडे के मुताबिक, ये तस्वीर को शेयर कर किया गया दावा भ्रामक है। असल में ये तस्वीर 2018 की एक घटना की है, जो गुजरात के भावनगर में हुई थी।

fake news buster

जानें क्या है सच?

फोटो में देखा जा सकता है कि ऊपरी दाएं कोने पर 'मेट्रो इंडिया न्यूज' का लोगो लगा है। फोटो के साथ टेक्स्ट में लिखा है, "भावनगर के कुख्यात डॉन को पुलिस ने खूब धोया''

जब इनके कीवर्ड को यूट्यूब पर सर्च किया गया तो असल वीडियो मिला। सोशल मीडिया पर वायरल दावे में जो फोटो दिख रहा है, वो इसी वीडियो का स्क्रीनशॉट है। इस वीडियो को 8 सितंबर 2018 को यूट्यूब चैनल 'मेट्रो इंडिया न्यूज' पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में अधिकारी को रस्सी से बंधे तीन लोगों की पिटाई करते देखा जा सकता है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, हम देख सकते हैं कि तीन लोगों को सड़क पर बैठाया गया, फिर भी वे रस्सी से बंधे हुए थे।

Fact Check

दावा

भूपेंद्र पटेल के गुजरात के नए मुख्यमंत्री बनते ही भावनगर में पुलिस ने डॉन को गिरफ्तार करके बीच चौराहे पर पिटा है।

नतीजा

असल में ये तस्वीर 2018 की एक घटना की है, जो गुजरात के भावनगर में हुई थी।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+