Fact Check: कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फ्री रिचार्ज वाला मैसेज? PM मोदी और बीजेपी से जोड़कर भेजा जा रहा Text

Fact Check News: देश में लोकसभा चुनाव 2024 जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया सहित लोगों के पास एक मैसेज तेजी से पहुंच रहा है, जिसमें पीएम मोदी और भाजपा के नाम पर फ्री मोबाइल रिचार्ज की बात कही जा रही है। फ्री रिचार्ज वाला यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में अगर आपके पास भी यह मैसेज आया है तो जानिए इसकी सच्चाई?

दरअसल, लोगों के पास WhatsAap और सोशल मीडिया पर एक मैसेज प्राप्त हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक फ्री रिचार्ज योजना के तहत लोगों को फ्री में 84 दिन का रिचार्ज मिल रहा है। इसी के साथ एक लिंक भी दिया है, जिसको भरने पर यह रिचार्ज मिलेगा।

free recharge scam

पीएम मोदी और BJP के नाम से फ्री रिचार्ज वाला एक मैसेज भेज रहे हैं, जिसके साथ एक लिंक भी है। लोगों से कहा जा रहा है कि इस लिंक पर क्लिक करे और फ्री में 84 दिन का रिचार्ज पाएं।

वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सभी भारतीय यूजर्स को ₹719 का 84 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दे रहे है ताकि 2024 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग बीजेपी को वोट कर सकें और फिर से BJP सरकार बन सके।

मैंने भी इससे अपना 84 दिन का फ़्री Recharge किया है, आप भी अभी नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके 84 दिन का Free Recharge प्राप्त करें (चुनाव से पहले)"

जानिए क्या है इसकी हकीकत?

पीआईबी फैक्ट चेक ने इससे जुड़ा एक पोस्ट किया है। जिसमें बताया गया है कि एक,"WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा 'फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत सभी भारतीय यूजर्स को 28 दिन का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। यह दावा फर्ज़ी है। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।"

लिंक पर क्लिक भूलकर भी न करें

आपको भी इस तरह के फ्री रिचार्ज या फिर फ्री गिफ्ट के जैसे आए दिन किसी ने किसी तरह से आते रहते हैं। अगर आपके पास भी ऐसे मैसेज आए तो उन्हें तुरंत ब्लॉक करें और उसकी रिपोर्ट करें।

अगर आपने गलती से भी इस मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक किया तो आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है। क्योंकि स्कैमर्स ऐसे लिंक के जरिए स्मार्टफोन में वायरस या मेलवेयर इंजेक्ट कर सकते हैं। जो आपके बैंकिंग डिटेल्स की चोरी या फिर पर्सनल डेटा के जरिए आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Fact Check

दावा

पीएम मोदी और भाजपा के नाम पर फ्री मोबाइल रिचार्ज का दावा किया जा रहा है।

नतीजा

यह दावा पूरी तरह से फेक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+