Fact check: क्या सच में मुलायम सिंह ने कहा-बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है? जानें हकीकत

नई दिल्ली, 25 दिसंबर: अगली साल कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इन सब में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव उत्तर प्रदेश के माने जा रहे हैं। राज्य में पिछले कई सप्ताहों से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रखी है। इसी बीच पिछले सप्ताह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात की एक तस्वीर से कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। जिसमें मुलायम के हवाले से कहा जा रहा है कि, बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है।

fact check mulayam singh yadav up election viral speech bjp back in power

वायरल हो रहे दो न्यूज स्क्रीनशॉट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग तंज कस रहे हैं कि मुलायम ने यूपी के आगामी चुनाव में बीजेपी के जीतने की संभावना जताई है। वायरल स्क्रीनशॉट में एक तरफ मुलायम सिंह यादव की फोटो के साथ ब्रेकिंग न्यूज लिखी है, मुझे बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है। इसी तरह, दूसरे स्क्रीनशॉट में हेडलाइन लिखी है, राष्ट्रवाद, सीमा और भाषा पर बीजेपी-सपा की विचारधारा एक।

इन वायरल स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए एक यूजर्स ने लिखा कि, मोहन भागवत मिलने के बाद मुलायम को लग रहा है उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है। वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल दावे की पड़ताल की है। पड़ताल में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। जांच से पता चला है कि, वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट हाल के नहीं हैं। ये मुलायम सिंह द्वारा 2015 में बिहार चुनाव के समय दिए गए थे।

fact check mulayam singh yadav up election viral speech bjp back in power

हमने अपने दावे को और पुख्ता करने के लिए जब रिवर्स इमेज सर्च टूल का इस्तेमाल किया तो इस घटना से जुड़ी कई पोस्ट सामने आईं। जिसमें साल 2017 में कई लोगों ने फेसबुक पर इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया था। इससे साबित होता है कि, वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स किसी हालिया खबर से संबंधित नहीं है। हमें साल 2017 की पोस्ट पर किया गया एक कमेंट मिला। जिसमें बताया गया है कि ये वीडियो अक्टूबर 2015 का है।

जब हमने अपनी जांच को और आगे बढ़ाया तो हमें 'समाचार प्लस' न्यूज चैनल का 12 अक्टूबर, 2015 एक वीडियो मिला। इस वीडियो में मुलायम सिंह यादव ने बिहार चुनाव से जुड़ा बयान दिया था। उस वक्त, उन्होंने कहा था कि बिहार की सरकारों ने वहां का विकास नहीं किया, साथ ही, ये भी बोला था कि उन्हें बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है और वो बिहार में परिवर्तन चाहते हैं।

Fact Check

दावा

मुलायम ने यूपी के आगामी चुनाव में बीजेपी के जीतने की संभावना जताई है।

नतीजा

जांच से पता चला है कि, वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट हाल के नहीं हैं। ये मुलायम सिंह द्वारा 2015 में बिहार चुनाव के समय दिए गए थे।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+