Fact-check: क्या शिवराज चौहान की सभा में लगे कमलनाथ-कमलनाथ के नारे?
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश के कई नेताओं ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। ये वीडियो एमपी के सीएम शिवराज सिंह की सभा का है और इसमें कमलनाथ-कमलनाथ के नारे जनता की ओर लगाने की आवाज आ रही है। इस वीडियो को हजारों बार ट्विटर पर रीट्वीट और लाइक किया है। फैक्ट चैक में पाया गया है कि वीडियो में छेड़छाड़ा की गई है।

वीडियो मंदसौर की चुनावी सभा का
ये वीडियो मंदसौर की चुनावी सभा का है। मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसके लिए लगाचार प्रचार हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 सितंबर को मंदसौर रैली के लिए पहुंचे थे। वीडियो में शिवराज जनता से पूछते हुए दिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री के रूप कौन अच्छा है- शिवराज या कमलनाथ, जिसका जवाब जनता की ओर से कमलनाथ-कमलनाथ के नारे लगने लगते हैं।

ये किया जा रहा दावा
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मध्यप्रदेश उपचुनाव का परिणाम घोषित: मंदसौर के सुवासरा पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से पूछा कि मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज चौहान अच्छा या कमलनाथ, जनता ने एक स्वर में कहा कमलनाथ। जनता खड़ी जिनके साथ, उनका नाम है कमलनाथ। दिग्विजय सिंह ने भी वीडियो को शेयर किया है।
क्या है सच्चाई
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने 20 सितंबर को मंदसौर के सुवासरा में सभा की थी। जिसके वीडियो भाजपा के यूट्यूब चैनल और कई दूसरे प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। उनको सुनने बर पाया गया कि जो वीडियो कांग्रेस नेताओं की ओर से शेयर की जा रही है, उसे एडिट कर आवाजें डाली गई हैं। मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से भी कहा गया है कि कांग्रेस झूठे वीडियो शेयर कर रही है। भाजपा ने कहा है कि आईपीएल की तरह से ये नकली आवाज है।

Fact Check
दावा
शिवराज की सभा में लगे कमलनाथ के नारे
नतीजा
वीडियो को एडिट किया गया, ऐसे नारे नहीं लगे












Click it and Unblock the Notifications