Fact- Check: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर मोदी- मोदी के नारे! Viral Video में दावा, जानिए सच

Fact- Check: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की भारी जीत के बाद एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर ये दावा किया गया कि अमेरिका के लोग मोदी- मोदी के नारे लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त शूट किया गया जब ट्रंप अपनी जीत के बाद भाषण दे रहे थे।

वायरल वीडियो डोनाल्ड ट्रम्प के विजय भाषण का है, जिसे सभी प्रमुख अमेरिकी समाचार चैनलों द्वारा साझा किया गया। भाषण के फॉक्स न्यूज यूट्यूब वीडियो में, वायरल क्लिप को 19 मिनट 37 सेकंड पर देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो के लेकर दावे के बाच चर्चा काएक अलग दौर शूरू हो गया।

Modi slogans in front of Trump

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रंप के भाषण के पूरे वीडियो को देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि ट्रम्प रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के बारे में बात कर रहे थे, जिन्हें आरएफके जूनियर के नाम से जाना जाता है। भीड़ वास्तव में उनके उपनाम "बॉबी" के नारे लगा रही थी, जो की सुनने में "मोदी" की तरह लग रहा था।

रीयल वीडियो में ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावी जीतने के बाद ट्रम्प ने पूरे देश को बधाई दी और कहा, "मुझे पता है कि वह एक महान व्यक्ति है और वह वास्तव में इसका मतलब है। वह कुछ चीजें करना चाहता है और हम उसे ऐसा करने देंगे। मैंने बस इतना कहा लेकिन बॉबी, तेल मुझ पर छोड़ दो। हमारे पास अधिक तरल सोना, तेल और गैस है। हमारे पास दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक तरल सोना है। सऊदी अरब रूस से ज्यादा हमारे पास है, बॉबी, लिक्विड गोल्ड से दूर रहो और जाओ, गुड टाइम स्पेंड करो, मेरे पास अच्छा आइडिया है।"

वीडियो का दावा गलत
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प की भारी जीत के बाद, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कथित तौर लोगों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाए।

वन इंडिया ने फैक्ट चेक में पाया कि भीड़ में मौजूद लोग मोदी नहीं बल्कि ट्रम्प के सहयोगी रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की जय-जयकार कर रहे रहे थे। डोनाल्ड ट्रम्प का ये भाषण सभी प्रमुख अमेरिकी समाचार चैनलों द्वारा साझा किया गया था। भाषण के फॉक्स न्यूज़ यूट्यूब वीडियो में, वायरल क्लिप को 19 मिनट 37 सेकंड पर देखा जा सकता है।

पूरे वीडियो को देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि ट्रम्प रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के बारे में बात कर रहे थे, जिन्हें आरएफके जूनियर के नाम से जाना जाता है। भीड़ वास्तव में उनके उपनाम "बॉबी" के नारे लगा रही थी, जो सुनने में "मोदी" की तरह लग सकता है।

ट्रंप ने क्या कहा?

वीडियो में ट्रंप ने कहा, "शानदार लोग हैं और हम रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर जैसे कुछ नाम जोड़ सकते हैं, वह आए। और वह अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाने में मदद करने जा रहे हैं।" इसके ठीक बाद भीड़ ने "बॉबी-बॉबी" का नारा लगाया।

ट्रम्प ने आगे कहा, "मुझे पता है कि वह एक महान व्यक्ति है और वह वास्तव में इसका मतलब है। वह कुछ चीजें करना चाहता है और हम उसे ऐसा करने देंगे। मैंने बस इतना कहा लेकिन बॉबी, तेल मुझ पर छोड़ दो। हमारे पास अधिक तरल सोना, तेल और गैस है। हमारे पास दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक तरल सोना है। सऊदी अरब से ज्यादा, रूस से ज्यादा हमारे पास है. बॉबी, तरल सोने से दूर रहो। इसके अलावा, जाओ, अच्छा समय बिताओ, बॉबी।"

Fact Check

दावा

वायरल वीडियो में दावा किया गया कि डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के वक्त मौजूद लोगों ने मोदी- मोदी के नारे लगाए।

नतीजा

वायरल दावा आधारहीन है। ट्रंप के सामने मौजूद भीड़ ने मोदी- मोदी के नारे नहीं लगाए,

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+