Fact Check: क्या हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे रही है केंद्र सरकार? क्या है वायरल खबर का सच?

नई दिल्ली,11 जुलाई। कोरोना महामारी ने लोगों को केवल शारीरिक रूप से कष्ट नहीं दिया है, बल्कि इसने लोगों को मानसिक और आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान पहुंचाया है। कोविड-19 में कई लोगों की नौकरियां चली गई हैं तो वहीं इस वक्त सोशल मीडिया पर नौकरी के नाम पर कई तरह के फर्जीवाड़े भी सामने आए है, जिसमें कभी केंद्र सरकार के नाम पर या फिर कभी राज्य सरकार को नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है।

क्या हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे रही है केंद्र सरकार?

ऐसा ही एक मैसेज इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है केंद्र सरकार, "एक परिवार एक नौकरी योजना" , के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने जा रही है। ये दावा एक यूट्यूब चैनल का है, जो कि पूरी तरह से गलत है। पीआईबी फैक्ट चैक ने इस वायरल खबर को गलत और फर्जी बताया है। उसने ट्वीट किया है #PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

क्या हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे रही है केंद्र सरकार?

आपको बता दें कि पीआईबी की ही एक फैक्ट चेक यूनिट है जो कि फर्जी सूचनाओं का खंडन कर सही जानकारी लोगों को मुहैया कराती है। ऐसी बहुत सारी सी खबरें हैं, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल होती है, लेकिन उनका दूर-दूर तक सच से कोई लेना-देना नहीं होता है, ऐसी खबरों के चलते लोग भ्रमित हो जाते हैं और कभी-कभी झूठी वायरल खबरों की वजह से काफी बवाल भी मच जाता है। फिलहाल आपको बता दें कि नौकरी के नाम पर सरकार की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है।

कुछ खास बातें

फेक न्यूज के बारे में जानने के लिए ट्विटर पर @PIBFactCheck को फॉलो कर सकते हैं।
PIB की ओर से ये हैं कुछ फर्जी खबरें देने वाली वेबसाइट के लिंक

  • http://centralexcisegov.in/aboutus.php
  • https://register-for-your-free-scholarship.blogspot.com/
  • https://kusmyojna.in/landing/
  • https://www.sajks.com/about-us.php

Fact Check

दावा

दावा: एक यूट्यूब चैनल पर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा "एक परिवार एक नौकरी योजना" के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

नतीजा

#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+