'मेरा दिल ये पुकारे आजा' वाली पाकिस्तानी लड़की आयशा की ड्रग ओवरडोज से हुई मौत? जानिए क्या है सच?
'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' वाली पाकिस्तानी लड़की आयशा आपको याद तो होगी ना...। हां वही पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और फैशन मॉडल आयशा जो अपनी दोस्त की शादी में बॉलीवुड गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस करते हुए अपने वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रातों-रात सनसनी बन गई थीं।
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि कराची में एक पार्टी के दौरान ड्रग ओवरडोज के कारण आयशा की मौत हो गई थी। हालांकि ये खबर फर्जी और फेक है। लाहौर की 19 वर्षीय आयशा जीवित हैं और ठीक हैं।

आयशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मौत की खबरों का खंडन करते हुए लिखा, ''भगवान के लिए, आप लोगों को पता नहीं है कि यह भद्दा मजाक और अफवाह किसी के जीवन में किस तरह की परिस्थितियां पैदा कर सकती है। मैंने कभी भी ध्यान आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ नहीं किया है। नहीं किसी तरह का कोई प्रचार किया है, तो आप सभी मेरे जीवन को खराब करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?''
आयशा ने आगे लिखा, ''इस अफवाह से क्या होगा...,नतीजों की परवाह किए बिना गलत जानकारी फैलाना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि दूसरों की भलाई के सम्मान की कमी को भी दिखाता है। इसे फौरन बंद किया जाना चाहिए।''
आयशा का इंस्टाग्राम अकाउंट "oyee_ayesha" भी एक्टिव है। किया। उनकी सबसे हालिया पोस्ट 29 जून को की गई है। 28 जून को आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मौत की अफवाहों का खंडन किया था। इंडिया टुडे के मुताबिक अजहर के मैनेजर मलिक शहरयार ने कहा है कि आयशा बिल्कुल ठीक है।
आखिर किस आयशा की हुई पाकिस्तान में मौत?
बता दें कि असल में आयशा की मौत को लेकर अफवाह इसलिए फैली क्योंकि पाकिस्तान में इसी नाम की और एक महिला की मौत हो गई थी। वो महिला भी एक कंटेंट क्रिएटर थी।
सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर आयशा हनीफ की मौत 23 और 24 जून की मध्यरात्रि को कराची में एक पार्टी में अधिक मात्रा में शराब पी लेने से हो गई थी। जिसके बाद कुछ लोगों ने पाकिस्तानी वायरल गर्ल आयशा की मौत की खबर फैलाई।
पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक आयशा हनीफ, जो एक टिकटॉक कलाकार भी हैं। बाद में उनका शव कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में लावारिस पाया गया था।

Fact Check
दावा
'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' वाली पाकिस्तानी वायरल गर्ल आयशा की ड्रग ओवरडोज से हुई मौत।
नतीजा
'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' वाली पाकिस्तानी वायरल गर्ल आयशा की ड्रग ओवरडोज से नहीं हुई है मौत।












Click it and Unblock the Notifications