Fact check: 24 अप्रैल से नहीं बल्कि इस तारीख से शुरू होगा 18+ लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन, PIB की ओर से आई सफाई
नई दिल्ली, अप्रैल 23: केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को 1 मई से कोविड वैक्सीन लगना शुरू होगी। ऐसे में भारत के 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक नागरिक टीका लगाने के लिए पात्र होंगे। इसी बीच कुछ मीडिया संस्थानों ने कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेश को लेकर एक खबर चलाई थी, जिसमें कहा गया था कि, 18 साल से अधिक आयु ले नागरिक 24 अप्रैल से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस पर अब सरकार की ओर से सफाई आई है।

मीडिया में खबर चलाई गई थी कि, कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में इस दायरे में आने वाले लोग शनिवार यानी 24 अप्रैल से कोविन ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, अगले 48 घंटे में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए कोविन प्लैटफॉर्म पर पंजीकरण शुरू हो जाएगा। जबकि सच्चाई कुछ और है।.
अब सरकार की ओर से इस बारे में सही जानकारी दी गई है। पीआईबी की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण का पंजीकरण 28 अप्रैल से और अपॉइंटमेंट मिलना 1 मई से शुरु होगा। 18-45 साल के लोगों को बिना अपॉइंटमेंट के टीकाकरण की अनुमति नहीं होगी। पंजीकरण http://Cowin.gov.in या @SetuAarogya के माध्यम से किया जा सकेगा। मीडिया में चल रही इस तरह की खबर फेक है।
फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck.pib.gov.in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Fact Check
दावा
केंद्र सरकार ने एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में इस दायरे में आने वाले लोग शनिवार यानी 24 अप्रैल से कोविन ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
नतीजा
पीआईबी की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण का पंजीकरण 28 अप्रैल से और अपॉइंटमेंट मिलना 1 मई से शुरु होगा।












Click it and Unblock the Notifications