Fact check: मोदी सरकार की तरफ से बिलकुल फ्री में वितरित किए जा रहे हैं लैपटॉप? जानें सच
नई दिल्ली, 08 नवंबर: सोशल मीडिया आए दिन किसी ना किसी सरकारी योजना के नाम के कई मैसेज वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही सरकारी योजना का मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह मैसेज फैलाया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का ऐलान किया है। इस भ्रामक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि फ्री लैपटॉप के लिए आपको जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि, मोदी सरकार की तरफ बिलकुल फ्री में लैपटॉप वितरण किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप वितरण योजना के लिए जल्दी रजिस्टर्ड करें। इसके साथ ही इस मैसेज में एक लिंक https://mygovlaptops.github.io दिया गया है। अब सरकार की संस्था पीआईबी ने इस पर फैक्ट चैक जारी किया गया है।
पीआईबी ने ट्वीट कर लिखा कि, एक फर्जी #WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप वितरण योजना के तहत सभी को मुफ्त लैपटॉप दिए जा रहे हैं। #PIBFactCheck ऐसे फर्जी संदेशों से सावधान रहें। इन्हें फॉरवर्ड/शेयर न करें। ऐसे लिंक व वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी भी साझा न करें।
फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck।pib।gov।in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail।com पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib।gov।in पर भी उपलब्ध है।

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि, मोदी सरकार की तरफ बिलकुल फ्री में लैपटॉप वितरण किए जा रहे हैं।
नतीजा
ऐसे फर्जी संदेशों से सावधान रहें। इन्हें फॉरवर्ड/शेयर न करें। ऐसे लिंक व वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी भी साझा न करें।












Click it and Unblock the Notifications