Fact Check: क्या बदल जाएंगे नोट, महात्मा गांधी की जगह होगी रविंद्र नाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो?
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से खबरें वायरल होने लगी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करेंसी में बदलाव करने की तैयारी में है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नोट पर छपी महात्मा गांधी की फोटो की जगह कुछ नोटों पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजाद और कवि रविंद्र नाथ टैगोर की फोटो लगाने पर विचार कर रहा है। ये खबरें पिछले कुछ दिनों से खूब वायरल हो रही है, लेकिन अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि करेंसी मे किसी भी तरह के बदलाव पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

क्या है खबर
दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें आ रही है कि करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो अलावा कुछ नोटों पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और कवि रविंद्र नाथ टैगोर की फोटो लगाई जा सकती है। खबर में कहा गया कि करेंसी नोटों पर कई अंकों के वॉटरमार्क को शामिल करने की संभावनाओं को चेक करने के लिए फोटो में बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए आरबीआई और सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मीटिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया टैगोर और कलाम की वाटरमार्क लगी कुछ नोटों को अध्ययन के लिए भेजेगी। जिसके बाद एक्सपर्ट्स हर सेट का अवलोकन, उसकी खामियां, उसकी खासियत सभी बिंदुओ पर अध्ययन कर वो अपना जवाब देंगे। हालांकि अब इस पर आरबीआई ने अपना जवाब दे दिया है।
RBI ने क्या कहा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि ऐसी कोई तैयारी या विचार नहीं किया जा रहा है। रिजर्व बैंक ने प्रेस नोट जारी करते हुए ऐसी खबरों को गलत बताते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक मौजूदा करेंसी में कोई बदलाव नहीं करने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि करेंसी नोट पर से महात्मा गांधी की फोटो को हटाने या नई फोटो लगाने का कोई विचार नहीं है।

Fact Check
दावा
FALSE
नतीजा
FALSE












Click it and Unblock the Notifications